IPL 2026

भीषण गर्मी में पसीना और थकान भगाएंगे ये 5 घरेलू ड्रिंक, पूरे दिन रहेंगे एनर्जी से भरपूर

भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक और एनर्जी बनाए रखने के लिए कुछ खास ड्रिंक्स बेहद फायदेमंद हैं. कुछ घरेलू पेय न सिर्फ डिहाइड्रेशन से बचाते हैं बल्कि पाचन भी सुधारते हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: देशभर में इस बार गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दिन में घंटों बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे में सही ड्रिंक्स पीना शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है.  बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय घरेलू और नेचुरल पेय न सिर्फ सेहतमंद हैं बल्कि लंबे समय तक तरोताजा रखते हैं. आइए जानते हैं पांच ऐसे ड्रिंक्स जो इस गर्मी में आपके काम आएंगे.

नींबू पानी-सबसे आसान और पावरफुल

नींबू पानी गर्मी में सबसे लोकप्रिय और फायदेमंद ड्रिंक है. इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है. नमक और शहद मिलाकर पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है. सुबह उठते ही एक गिलास नींबू पानी पीने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है और थकान नहीं होती

छाछ (ButterMilk)-पेट और शरीर दोनों को राहत

छाछ गर्मी का राजा माना जाता है. इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन सुधारते हैं. जीरा, नमक और पुदीना डालकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और पसीने से होने वाली कमजोरी दूर होती है. दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ पेट को हल्का रखती है और गर्मी से बचाती है. 

नारियल पानी-नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का खजाना

नारियल पानी गर्मी में शरीर के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक पेय है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में होते हैं. यह डिहाइड्रेशन को तुरंत दूर करता है और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है. बाहर घूमने से पहले और बाद में नारियल पानी जरूर पिएं. 

गन्ने का रस-ताजगी और ऊर्जा का अनोखा मिश्रण

ताजा गन्ने का रस गर्मी में प्यास बुझाने के साथ-साथ इंस्टेंट एनर्जी देता है. इसमें नैचुरल शुगर और पानी की भरपूर मात्रा होती है. नींबू और अदरक मिलाकर पीने से स्वाद के साथ फायदा भी दोगुना हो जाता है. लेकिन फ्रेश और साफ जगह से ही लें.

आम पना-पारंपरिक और शक्तिशाली

कच्चे आमों से बना आम पना गर्मी के लिए रामबाण है. इसमें विटामिन A, C और आयरन होता है जो शरीर को मजबूत बनाता है. भुने हुए जीरे और काला नमक डालकर पीने से हीट स्ट्रोक से बचाव होता है. सुबह या दोपहर में एक गिलास आम पना पीकर दिन की शुरुआत करें.