बारिश में बहुत ज्यादा हो रहा है हेयरफॉल? ये टिप्स आपके बाल को बना देंगे मजबूत
Monsoon Hair Care: भीषण गर्मी के बाद मानसून सीजन ने दस्तक दे दी है. लेकिन बारिश अपने साथ कई परेशानी भी लेकर आती है. बारिश के कारण स्किन से लेकर बालों की समस्या बढ़ जाती हैं. बरसात के मौसम में बाल झड़ने लगता है और सीबम का प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है. लेकिन नीचे दिए कुछ टिप्स को फॉलो करके आप हेयर फॉल से छुटकारा पा सकते हैं. जानिए इन टिप्स के बारे में.
Monsoon Hair Fall Tips: मानसून सीजन जितना सुहावना लगता है उतना ही सेहत, त्वचा और बालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. बारिश के मौसम में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं. इन दिनों हवा में नमी पाई जाती है जिसके कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं और हेयर फॉल जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके साथ बाल सीबम का प्रोडक्शन बढ़ जाता है.
बरसात के मौसम में बाल ड्राई और रफ हो जाते हैं . लेकिन आप कुछ टिप्स को फॉलो करके बालों को ख्याल रख सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से बालों की देखभाल कर सकते हैं.
ऑयलिंग करें
बारिश के मौसम में ऑयलिंग करना बेहद जरूरी है. ऑयलिंग आपके बालों की जड़े मजबूत करता है और स्कैल्प भी हेल्दी रहता है. आप चाहें तो रात के समय बालों में तेल की मालिश करके सुबह शैम्पू से वॉश कर सकते हैं.
कंडीशनर करें
बारिश के मौसम में कंडीशनर लगाना बिल्कुल भी न भूलें. बरसात के समय बाल रूखे और उलझ जाते हैं. इस वजह से शैम्पू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं. कंडीशनर आपके बालों को केवल फ्रिज-फ्री ही नहीं बल्कि बालों को उलझने से भी रोकता है.
बालों को सुखाएं
बारिश के मौसम में हीटिंग और हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें. इसकी जगह बालों को नैचुरल तरीके से बालों को सुखाएं. ऐसा करने से आपके बाल डैमेज नहीं होंगे और हेयर फॉल भी रूक जाएगा. वहीं, हेयर फॉल से बचने के लिए गीले बालों में कंघी करने से बचें.
हल्के शैंपू का इस्तेमाल करें
बारिश के मौसम में अपने बालों के अनुसार हल्के शैंपू का इस्तेमाल करें. इस अलावा ज्यादा मात्रा में शैम्पू करने से बचें. शैम्पू को सीधे अपने बालों में न लगाएं. सिर पर लगाने से पहले पानी के साथ मिलाएं.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.