Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War

क्या है एक्सरसाइज स्नैकिंग? जो सिर्फ 10 मिनट करने से हो सकती है सारी बीमारियां दूर; बस करना है ये काम

नई रिसर्च के मुताबिक दिन में सिर्फ 5 से 10 मिनट की छोटी एक्सरसाइज भी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है. इसे एक्सरसाइज स्नैकिंग कहा जाता है.

Freepik
Babli Rautela

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास लंबा वर्कआउट करने का समय नहीं होता. खासकर गर्मियों में फिजिकल एक्टिविटी और भी कम हो जाती है. लेकिन अब एक नई रिसर्च ने फिटनेस को लेकर सोच बदल दी है. UK Biobank से जुड़ी एक स्टडी में पाया गया कि दिन में सिर्फ 5 से 10 मिनट की छोटी लेकिन तेज एक्सरसाइज भी शरीर को स्वस्थ रखने में बेहद असरदार हो सकती है.

इस रिसर्च में करीब 96 हजार से ज्यादा लोगों पर 7 साल तक रिसर्च की गई. इसमें हृदय रोग, टाइप 2 डायबिटीज, फेफड़ों की बीमारी, किडनी रोग और डिमेंशिया जैसी समस्याओं पर नजर रखी गई. रिपोर्ट में सामने आया कि जो लोग नियमित रूप से छोटी लेकिन इंटेंस एक्सरसाइज करते हैं, उनमें इन बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है. 

क्या है एक्सरसाइज स्नैकिंग?

एक्सरसाइज स्नैकिंग एक ऐसा तरीका है जिसमें आप दिनभर में छोटे छोटे समय के लिए एक्सरसाइज करते हैं. इसमें आपको घंटों जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं होती. आप 5 से 10 मिनट के छोटे सेशन में भी शरीर को एक्टिव रख सकते हैं.

दिल और शुगर के लिए कैसे फायदेमंद

छोटी लेकिन तेज एक्सरसाइज शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है. इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है. साथ ही यह दिल को मजबूत बनाती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है. नियमित एक्टिविटी से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बेहतर होता है. रिसर्च के मुताबिक अगर आप दिन में तीन बार 10 मिनट की एक्टिविटी करते हैं, तो यह 30 मिनट के लंबे वर्कआउट जितना असरदार हो सकता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं. इसके लिए किसी खास उपकरण या जिम की जरूरत नहीं होती.

कैसे करें इसे अपनी दिनचर्या में शामिल

आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ही छोटी एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं

  • फोन पर बात करते समय चलते रहें.
  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें.
  • टीवी देखते समय जंपिंग या स्क्वॉट्स करें.
  • छोटे ब्रेक में हल्की दौड़ या तेज वॉक करें.