हेल्थ का 'खजाना' है मोरिंगा, रोजाना खाने से दूर हो जाती हैं ये बीमारियां
भरपूर मात्रा में है विटामिन
इनमें प्रोटीन, विटामिन A, C और E, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
कई बीमारियों से करते है बचाव
आजकल हेल्थ एक्सपर्ट्स इन्हें सुपरफूड मान रहे हैं क्योंकि ये कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं.
इम्यूनिटी बढ़ाता है
मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे क्वेरसेटिन और कैम्फेरॉल भरपूर मात्रा में होते हैं.
डायबिटीज कंट्रोल में मदद
कई अध्ययनों में पाया गया है कि मोरिंगा के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक हैं
सूजन और दर्द कम करता है
मोरिंगा के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द, सूजन (एडिमा) और गठिया जैसी समस्याओं में राहत देते हैं.
हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा
पत्तों में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं.
एनीमिया और हड्डियों की मजबूती
मोरिंगा में आयरन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है.
पाचन सुधारता है
फाइबर से भरपूर होने के कारण ये कब्ज, गैस और पेट की अन्य समस्याओं में राहत देते हैं.
वजन नियंत्रण और ऊर्जा
मोरिंगा पत्ते कम कैलोरी वाले होते हैं लेकिन पोषण से भरपूर.