Beauty Tips : बिना मेकअप आपकी स्किन निखार देगा ये वाला बटर
Beauty Tips : अगर आप बगैर मेकअप नेचुरली निखार पाना चाहती हैं तो यह बटर आपके लिए मददगार हो सकता है. स्किन पर इस बटर को लगाने से स्किन संबंधी कई प्रकार की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है.
Beauty Tips : लोग निखार पाने के लिए कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. इससे स्किन पर एक आर्टिफिशयल निखार तो आ जाता है, लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट भी होते हैं. जो आपकी स्किन को काफी अधिक नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी स्किन पर नेचुलरल निखार पाना चाहते हैं. आप एक बटर को अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं.
कौन सा है यह बटर ?
इस बटर का नाम कोकोआ बटर है. इसको कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. यह कोकोआ बीजों से निकलने वाले तेल से बनाया जाता है. इसका उपयोग कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में होता है. इसके साथ ही इसको चॉकलेट में भी यूज किया जाता है. अगर आप कोकोओ बटर को स्किन पर लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन आपको नेचुरली निखार प्राप्त होता है. इससे आपको कई सारी स्किन समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है. आइए जानते हैं स्किन संबंधी किन समस्याओं में फायदेमंद होता है.
होंठ बनते हैं मुलायम
कोकोआ बटर का इस्तेमाल लोग लिप बाम की जगह पर भी कर सकते हैं. इससे होंठों को पोषण मिलता है और वे गुलाबी व खूबसूरत हो जाते हैं.
स्किन को करता है मॉइश्चराइज
इस बटर का इस्तेमाल आप सर्दी और गर्मी दोनों प्रकार के मौसम में स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए कर सकते हैं. इससे आपको रूखी त्वचा से भी छुटकारा मिल सकता है.
मुंहासों की समस्या होती है दूर
कोकोआ बटर में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इस कारण इसका उपयोग मुंहासों को दूर करने के लिए किया जा सकता है. यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और स्किन सेल्स को रिपेयर करता है.
स्किन को इंफेक्शन से बचाए
कोकोआ बटर एंटी सेप्टिक की तरह भी काम करता है. इसमें स्किन संबंधी समस्याओं जैसे-एक्जिमा, रैशेज आदि को दूर करने की क्षमता होती है. यह बटर आपको कई तरह के इंफेक्शन से बचा सकता है.
बढ़ती उम्र के प्रभाव को करता है कम
कोकोआ बटर में कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इस कारण यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाते हैं. इन्हीं फ्री रेडिकल्स के चलते स्किन में झुर्रियां आती हैं.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.