Happy New Year: जनवरी 2024 में भारत में घूमने लायक 3 जगहें, क्लिक कर देंखे लिस्ट

Happy New Year: अगर आप भी नए साल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत की उन 3 जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप घूमने जा सकते हैं.

Gyanendra Tiwari

Happy New Year:  नए साल की शुरुआत होने वाली है. कुछ घंटों बाद दुनिया में नए साल की गूंज शुरू हो जाएगी. बहुत से लोग नए साल पर अपने आपको खुश करने के लिए पार्टी करते हैं. नए साल पर अपने अनुभव को खूबसूरत बनाने के लिए भारत के टॉप जगहों की सैर कर सकते हैं. अगर आप भी नए साल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत की उन 3 जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप घूमने जा सकते हैं. 
 

आपका दिल जीत लेगी लक्षद्वीप की खूबसूरती 

 

lakshadweep

कहा जाता है कि बीच पर अपने परिवार, अपने चाहने वालों के साथ छुट्टियां बिताना एक खूबसूरत अनुभव हो सकता है. इस लिहाज से भारत का लक्षद्वीप आपके नए साल का बेहतरीन टूर हो सकता है. लक्षद्वीप में आपको खिलखिलाती धूप से लेकर रेत तक हर एक चीज आकर्षित करेगी. लक्षद्वीप में थुंडी बीच और कदमत बीच को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय इको-लेबल, ब्लू फ्लैग से सम्मानित किया गया है. ये प्रमाण पत्र पर्यावरण शिक्षा फाउंडेशन (एफईई) द्वारा दिया गया है.


मध्य प्रदेश का मड़ई हो सकता है  बेस्ट टूरिस्ट प्लेस  

 

Madhai Madhya Pradesh

अगर आप अपने नए साल को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश के मड़ई की यात्रा कर सकते हैं. मड़ई में सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान आपको एक नया एक्सपीरियंस दे सकता है.  पहाड़ियों का आनंद लेने के लिए मध्य प्रदेश का मड़ई बेस्ट जगहों में से एक है. यहां की सतपुड़ा पार्क के अधिकांश 1,427 वर्ग किमी में फैली पहाड़ियां आपका दिल जीत लेंगी. 


कला और संस्कृत की विरासत राजस्थान का मंडावा

 

mandawa tourist

नए साल में अगर आप सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक इमारतों का आनंद लेना चाहते हैं तो राजस्थान का मंडावा आपके लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस हो सकता है.  राजस्थान का मंडावा एक मनोरम शहर है जो अपने उत्कृष्ट भित्तिचित्रों और अलंकृत हवेलियों के लिए जाना जाता है. 
इतिहास और संस्कृति से समृद्ध मंडावा एक अनूठी झलक प्रदान करता है. इसे किलों, महलों और हवेलियों का शहर कहा जाता है. 18वीं सदी की मंडावा व्यापार का केंद्र हुआ करता था. इसलिए इसे सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है. कुल मिलाकर नए साल पर राजस्थान का मंडावा आपको घूमने का बेस्ट एक्सपीरियंस दे सकता है.