UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 2024 के लिए कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. यह जानकारी बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पहले ट्विटर) पर दी है. यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा 23, 24, 25 और 30 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी.
UPPRPB ने लिखा कि 'आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर और आरक्षण के नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है.'
आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 23, 24, 25 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों की श्रेष्ठता, और आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण, अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV / PST) हेतु…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) November 21, 2024
अभ्यर्थी अपनी रिजल्ट ctcp24.com/UP401SL2023/CandLogin.aspx वेबसाइट पर क्लिक कर सकते हैं.
रिजल्ट में आपका रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और नाम दिखेगा. जो अभ्यर्थी पास होंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट (DV/PST) के लिए बुलाया जाएगा. इसकी तारीख जल्द ही जारी की जाएगी.