US Israel Iran War IPL 2026

स्कूल टीचर से SDM तक का सफर, अयोध्या की अनामिका मिश्रा ने UP PCS 2024 एग्जाम किया क्रैक; पति ने भी दिया साथ

अयोध्या की अनामिका मिश्रा ने UP PCS 2024 में चौथा स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया है. एक सरकारी स्कूल टीचर रहते हुए शादी के बाद गृहस्थी संभालते हुए उन्होंने चौथे प्रयास में सफलता पाई.

Pinterest
Reepu Kumari

अयोध्या: 29 मार्च 2026 को जारी UP PCS 2024 के अंतिम परिणाम ने अयोध्या की अनामिका मिश्रा को पूरे प्रदेश में चौथे स्थान को हासिल कियी है. सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षिका के रूप में काम करती हुई अनामिका ने शादी के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच भी अपनी तैयारी नहीं छोड़ी. उनका यह चौथा प्रयास था और तीन असफलताओं के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. अनामिका की सफलता इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने बिना कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया. पति भी शिक्षक हैं और उन्होंने पत्नी के सपने को पूरा करने के लिए खुद पढ़ाई की. आज अनामिका टीचर से SDM बनकर न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए मिसाल बन गई हैं.

टॉप 20 में 13 महिलाओं का जलवा

यूपी पीसीएस 2024 के टॉप 20 में इस बार 13 महिलाएं शामिल हैं. इसी सूची में अयोध्या की अनामिका मिश्रा चौथे स्थान पर हैं. महिलाओं की इस बढ़ती सफलता दिखाती है कि सही समर्थन और मेहनत से कोई भी मुश्किल लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

स्कूल-घर और पढ़ाई का संतुलन

2018 से बस्ती जिले के सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षिका के रूप में काम कर रही अनामिका दिन भर स्कूल संभालतीं, घर आकर परिवार की जिम्मेदारियां निभातीं और फिर रात को PCS की तैयारी करतीं. पति का साथ मिलने से यह संतुलन बन पाया.

बिना कोचिंग, सिर्फ सेल्फ स्टडी

अनामिका ने कभी कोचिंग नहीं ली. स्कूल से लौटकर वे 3-4 घंटे नियमित पढ़ाई करतीं. पति भी उनके साथ बैठकर पढ़ते और दोनों चर्चा करते. एग्जाम के समय यह समय 8-9 घंटे तक बढ़ जाता था. उनकी सेल्फ स्टडी की रणनीति कामयाब रही.

परिवार का साथ, कभी न हार मानने का जज्बा

तीन असफलताओं के बाद भी अनामिका ने हिम्मत नहीं हारी. वे कहती हैं कि PYQ और सिलेबस पर पूरा ध्यान दें तो एग्जाम की दिशा साफ हो जाती है. शादी के बाद ससुराल और पति का सपोर्ट मिला, जिसने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी.

पति का साथ सबसे बड़ा सहारा

अनामिका के पति ने बताया कि फरवरी 2023 में शादी के समय मेंस का रिजल्ट आया था जिसमें अनामिका रह गई थीं. लेकिन उन्होंने ठान लिया कि पत्नी का सपना पूरा करके ही रहेंगे. यही साथ आज सफलता की सबसे बड़ी वजह बना.