menu-icon
India Daily

OTET Result 2024: बीएसई ओडिशा टीईटी का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा ने ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (ओटीईटी), 2024 का परिणाम आज शुक्रवार को घोषित कर दिया. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in के माध्यम से परिणाम का ऐलान किया है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
OTET Result 2024: बीएसई ओडिशा टीईटी का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक
Courtesy: Pinteres

OTET Result 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा की तरफ से 22 नवंबर, 2024 यानि आज ओटीईटी परिणाम 2024 को जारी कर दिया गया है. ऐसे लोग जो इस ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए हैं. वो बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको यहां हमने प्रक्रिया भी बताई है. 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिजल्ट का ऐलान तो किया गया है ही इसके साथ ही ओडिशा टीईटी की ओएमआर शीट, डिजिटाइज्ड सर्टिफिकेट, ओटीईटी की स्कोरिंग भी आप चेक कर पाएंगे. ये सभी जानकारी बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आप देख सकते हैं. 

परीक्षा में दो पेपर शामिल

ओटीईटी परीक्षा 12 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी. परीक्षा में दो पेपर शामिल थे: पेपर I में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II और गणित पर प्रश्न थे, और पेपर II में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1 पर प्रश्न थे.

अनंतिम उत्तर कुंजी 19 सितंबर को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 28 सितंबर, 2024 को बंद कर दी गई थी.

OTET परिणाम 2024: कैसे चेक करें

जो भी लोग इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और वो अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो वो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं; 

  1. अपना रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाना होगा.
  2. अगले चरण में आपको होम पेज पर मौजूद OTET रिजल्ट 2024 का लिंक दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना होगा. 
  3. इन सबके बाद आपके सामने एक एक नया पेज खुलकर सामन आएगा.
  4. नए पेज पर आपको लॉगिन विवरण डालना होगा. 
  5. सारी जानकारी को देने के बाद सबमिट पर क्लिक कर लें. 
  6. अंत में आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा.  
  7. मन है तो परिणाम देखकर पेज को डाउनलोड कर सकते हैं.
  8. आगे की जरूरत के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें.