West Bengal Assembly Election 2026 IMD Weather IPL 2026

MAHA TET 2024 Admit Card out: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

अगर आप भी महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) 2024 के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एडमिट कार्ड जारी हो गया है. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं.

Pinteres
Reepu Kumari

MAHA TET 2024 Admit Card Out: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - mahatet.in पर जा सकते हैं. नीचे हमने आपको इसके लिए आसान प्रक्रिया भी बताया है. जिसकी मदद से सीधे लिंक के माध्यम से महा TET 2024 एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

MAHA TET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट यानी mahatet.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर, महा टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
  3. नए खुले पेज पर, अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  5. अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट लें.

MAHA TET 2024 एडमिट कार्ड की डिटेल

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • जन्म तिथि
  • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा का नाम
  • विज्ञापन
  • पेपर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा दिशानिर्देश


एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड के लिए लिंक

यह परीक्षा 10 नवंबर को होने वाली है. जिसमें पेपर 1 पहली शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा जबकि पेपर 2 दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा. 

परीक्षा मराठी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, सिंधी, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में आयोजित की जाएगी. महाराष्ट्र टीईटी में पेपर 1 और पेपर 2 शामिल हैं. पेपर 1 पहली से 5वीं कक्षा को पढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है और पेपर 2 छठी से 8वीं कक्षा को पढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है.