India Post GDS 4th Merit List पर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होने की संभावना; यहां चेक करें रिलीज डेट
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून के मध्य तक चौथी सप्लीमेंट्री मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है.
नई दिल्ली: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 में चयन का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. चौथी मेरिट लिस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही नई सप्लीमेंट्री सूची जारी कर सकता है. पिछली सूची में नाम नहीं आने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं.
फिलहाल तीसरी मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. यह प्रक्रिया 26 मई 2026 तक पूरी की जाएगी. इसके बाद विभाग रिक्त पदों का आंकलन करेगा और फिर चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी
तीसरी मेरिट सूची 11 मई, 2026 को जारी की गई थी और चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. हालिया रिपोर्टों और पिछले रुझानों के अनुसार, चौथी मेरिट सूची जून में घोषित होने की संभावना है और इसे मध्य जून के आसपास जारी किया जा सकता है, हालांकि उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है.
अहम जानकारी
- संगठन: इंडिया पोस्ट
- पद का नाम: ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस)
- चयन प्रक्रिया: योग्यता सूची और दस्तावेज़ सत्यापन
- चौथी मेरिट सूची की संभावित तिथि: जून के मध्य
- दस्तावेज सत्यापन तिथि: 11 मई, 2026
- दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि: 26 मई, 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: indiapostgdsonline.gov.in
आवश्यक दस्तावेज
दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे;
- 10वीं की मार्कशीट
- पहचान प्रमाण
- दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां
- जाति प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र
- चिकित्सकीय प्रमाणपत्र
- निवास या जनजातीय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट
- सत्यापन की अंतिम तिथि
इंडिया पोस्ट ने चयनित सभी उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य कर दिया है. तीसरी मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि 26 मई, 2026 है.
सत्यापन प्रक्रिया मेरिट सूची में उल्लिखित मंडल कार्यालय में आयोजित की जाएगी. निर्धारित समय सीमा से पहले सत्यापन के लिए उपस्थित न होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में आगे नहीं लिया जाएगा.
और पढ़ें
- जापान जाने का सपना अब होगा सच! फ्री फ्लाइट, रहने की सुविधा और अच्छी स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप के बारे में जानिए
- सुबह 4 बजे आया Layoffs मेल! Meta में मची सबसे बड़ी हलचल, 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी
- इस बड़ी कंपनी में मचेगा हाहाकार, 25 हजार कर्मचारियों को निकालने की तैयारी; Google, Microsoft या Amazon का नाम नहीं