ICG Navik GD Recruitment 2024: नाविक जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक मौका
ICG Navik GD Recruitment 2024: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने नाविक जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है. अब अभ्यर्थी 3 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.
ICG Navik GD Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड की नाविक भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने नाविक जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है. अब अभ्यर्थी 3 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2024 रखी गई थी.
कैसे करें आवेदन
नाविक जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको ICG की आधिकारिक वेबसाइट http://www.joinindiancoastguard.gov.in/ पर जाना होगा.
260 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 260 पदों पर भर्ती की जानी हैं. जिसमें सामान्य श्रेणी से 102, ओबीसी वर्ग से 57, EWS से 26, एससी से 47, एसटी से 28 पदों को भरा जाएगा.
Also Read
नाविक जनरल ड्यूटी भर्ती आवेदन शुल्क (ICG Navik GD Application Fee)
अनारक्षित वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपए जमा कराने होंगे, जबकि एसटी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.
शैक्षिक योग्यता (ICG Navik GD Eligibility 2024)
. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का भौतिक विज्ञान और गणित में 12वीं पास होना जरूरी है.
आयु सीमा (Age Limit)
. नाविक जनरल ड्यूटी भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया (ICG Navik GD Selection Process 2024)
नाविक जनरल ड्यूटी के पद पर चयनित होने के लिए आवेदन को भर्ती प्रक्रिया के चार चरणों से गुजरना होगा जिसमें...
. लिखित परीक्षा
. शारीरिक दक्षता परीक्षा
. मेडिकल टेस्ट और अंत में डॉक्यूमेंट की जांच होगी.