T20 World Cup 2026

कैसे बनें Social Media Influencer, जानें इस फील्ड में पैसे कामने का तरीका

How To Become Influencer: इन दिनों कई युवा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के रूप में काम करके लाखों की कमाई कर रहे हैं. जिन इन्फ्लूएंसर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा फॉलोअर्स होते हैं उन्हें कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए चुनती हैं. सोशल मीडिया पर कमाई फॉलोअर्स के मुताबिक होती है. जिसके ज्यादा फॉलोअर्स होते वे महीने में ज्यादा रुपये कमा लेते हैं. 

Freepik
India Daily Live

Social Media Influencer: डिजीटल के दौर में लगभग सभी काम मोबाइल के जरिए हो जाता है. हजारों युवा अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से कंटेंट क्रिएट करके लाखों रुपये कमा रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक साल 2022-23 में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का मार्केट 1000 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि साल 2025 तक 20% तक बढ़कर 2800 करोड़ तक पहुंच सकती है. 

आजकल युवाओं का इंटरेस्ट सोशल मीडिया और इंटरनेट की तरफ ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर अपने करियर बनाना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इसमें आप लाखों में पैसे भी कमा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं. 

कौन होते हैं सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर?

जो सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिक्स या क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके कई तरह के कंटेंट पब्लिश करते हैं उन्हें सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कहा जाता है. अच्छे कंटेंट पोस्ट करने से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स में बढ़ोतरी होती है. ज्यादा फॉलोअर्स होने के बाद कई प्राइवेट कंपनियां आपको प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए मौका देती है. ब्रांड प्रमोशन के जरिए आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं. 

सोशल मीडिया एक वेबसाइट और एप होता है जिसकी मदद से यूजर तरह-तरह लोगों से जुड़ सकते हैं. कई ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जिससे आप आसानी से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. इसमें फेसबुक, यूट्यूब, ब्लॉग, इंस्टाग्राम, लिंक्ड इन, ट्विटर, स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इनमें से इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर काफी इन्फ्लूएंसर अच्छी कमाई कर लेते हैं. 

कैसे कमा सकते हैं पैसे?

एक रिसर्च के मुताबिक, जिसके सोशल मीडिया पर लगभग 10,000 से 50,000 के बीच फॉलोअर्स होते हैं वे साल में कम से कम 50 लाख से 90 लाख रुपए कमा सकते हैं. वहीं, जिन यूजर्स के लाखों में फॉलोअर्स होते हैं वे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर एक पोस्ट के लिए हजारों डॉलर की फीस मांगते हैं. अगर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंर के इससे ज्यादा फॉलोअर्स हैं उन्हें  प्राइवेट कंपनियां अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने हायर करती हैं. इसके साथ इन्फ्लूएंसर एक पोस्ट के लिए कम से कम 10 से 20 हजार रुपए चार्ज करते हैं.