Amazon में पाना चाहते हैं नौकरी? करें ये कोर्स, लाखों में मिलेगा सैलरी पैकेज!
Naukri In Amazon: अमेजन के अलग-अलग ऑफिसों में हर दिन सैकड़ों नई जॉब ओपनिंग होती हैं. यहां नौकरी के सबसे ज्यादा मौके डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम और कंप्यूटर साइंस फंडामेंटल्स जैसे टेक्निकल फील्ड में होते हैं. इन फील्ड में काम करने के लिए कैंडिडेट्स के पास बीई, बीटेक, एमसीए, या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए.
Job In Amazon: ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में अमेजन एक ऐसा नाम है जिसे लगभग हर कोई जानता है. इस कंपनी ने न केवल ई-कॉमर्स के फील्ड में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि स्ट्रीमिंग सर्विस, क्लाउड टेक्नोलॉजी और एआई सेवाओं के लिए जानी जाती है. अमेजन में कस्टमर सर्विस से लेकर डेटा एनालिस्ट तक सैकड़ों अलग-अलग पदों पर रोजगार के अवसर मौजूद हैं.
अमेजन के अलग-अलग ऑफिसों में हर दिन सैकड़ों नई जॉब ओपनिंग होती हैं. यहां नौकरी के सबसे ज्यादा मौके डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम और कंप्यूटर साइंस फंडामेंटल्स जैसे टेक्निकल फील्ड में होते हैं. इन फील्ड में काम करने के लिए कैंडिडेट्स के पास बीई, बीटेक, एमसीए, या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए.
कहां मिल सकती है जॉब?
- HR डिपार्टमेंट
- इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट
- डिजाइनिंग सेक्टर
- डेटा साइंस डिपार्टमेंट
- लीगल टीम
- कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट
- कंटेंट और एडिटोरियल डिपार्टमेंट
- स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट
- सप्लाई चेन डिपार्टमेंट
गैर-तकनीकी पदों के लिए अवसर
अगर आपके पास तकनीकी स्किल्स नहीं हैं और आप सामान्य ग्रेजुएट हैं, तो आप करियर एसोसिएट या वेयरहाउस वर्क जैसी नौकरियों के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 और 21 साल है.
हाई पैकेज के साथ करियर
अमेजन में हाई पैकेज वाले पदों पर नौकरी के लिए तकनीकी में एक्सपर्ट होना जरूरी है. कंपनी ने कई भारतीय स्टूडेंट्स को शानदार पैकेज पर नियुक्त किया है. उदाहरण के लिए, IIIT अलाहाबाद की बीटेक की छात्रा पलक मित्तल को अमेजन से 1 करोड़ के पैकेज का ऑफर मिला, जबकि पटना के अभिषेक कुमार को 1 करोड़ 80 लाख का पैकेज मिला. अभिषेक एनआईटी पटना से कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट हैं. इस तरह, अमेजन न केवल खरीदारी के लिए एक बेहतर ऑप्शन है बल्कि करियर के लिए बेस्ट साबित हो सकता है.