ED में कैसे मिलती है नौकरी, क्या है एज लिमिट? जानें सैलरी और सेलेक्शन प्रोसेस
Job In ED: ईडी (Enforcement Directorate) में नौकरी हासिल करने के लिए SSC CGL परीक्षा क्लियर करनी होता है. इस पद में अप्लाई करने के लिए ssc.gov.in ऑफिशियल साइट चेक करें. SSC CGL की परीक्षा दो टियर में होती है. उम्मीदवार की 21 साल से 30 साल के बीच आयु सीमा होनी चाहिए. बता दें, ED की हर महीने की सैलरी लगभग 44,900 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपए है.
ED Officer Salary: ईडी को एनफोर्समेंट डायरेक्टर या प्रवर्तन निदेशालय भी कहा जाता है. देश के किसी घोटाले या छापेमारी में ईडी की अहम भूमिका होती है. लेकिन क्या आपको पता है ईडी में नौकरी कैसे पा सकते हैं. अगर आप ईडी में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां आपको ईडी में नौकरी करने के लिए योग्यता, सैलरी और प्रक्रिया के बारे में बताएंगे.
ईडी में नौकरी कैसे मिलती है?
ईडी (Enforcement Directorate) में नौकरी हासिल करने के लिए SSC CGL परीक्षा क्लियर करनी होता है. यह परीक्षा हर साल कर्मचारी चयन आयोग आयोजित करते हैं. इस परीक्षा की मदद से अलग-अलग सेंट्रल डिपार्टमेंट में भर्तियां की जाती है. .ये टू टियर परीक्षा होती है जो उम्मीदवार पहला फेज क्लियर करता है वही दूसरे फेज में जाते हैं. आखिर में सिलेक्शन होता है जो स्कोर और रैंक के मुताबिक होता है.
ईडी में कैसे करें अप्लाई?
जिन कैंडिडेट को असिस्टेंट ईडी ऑफिसर पद पर नौकरी हासिल करने के लिए SSC CGL एग्जाम के लिए ssc.gov.in की ऑफिशियल साइट पर अप्लाई करना होता है. इसके लिए आप SSC नोटिफिकेशन 2024 चेक कर सकते हैं. सहायक ईडी अधिकारी पद के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. वहीं 21 साल से 30 साल के बीच आयु सीमा होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट दी गई है.
ईडी ऑफिसर की सैलरी
SSC CGL की परीक्षा दो टियर में होती है. इसमें पास होने वाले कैंडिडेट के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होता है. जिसके बाद eligible कैंडिडेट को ED डिपार्टमेंट में अपॉइंट किया जाता है. ED की हर महीने की सैलरी लगभग 44,900 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपए है.