हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट की तारीख में बदलाव, ये है नई डेट

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025-26 की फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) की तारीख बदल दी है.

ANI
Reepu Kumari

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. HSSC ने पीएमटी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. पहले 15 अप्रैल से परीक्षा शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसे 20 अप्रैल कर दिया गया है. इस बदलाव से उम्मीदवारों को थोड़ा और समय मिल गया है. HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह के अनुसार परीक्षा सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी. एडमिट कार्ड तीन दिन पहले यानी 17 अप्रैल को जारी होंगे. इससे अभ्यर्थी अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंच सकेंगे.

PMT परीक्षा का नया शेड्यूल

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने आधिकारिक नोटिस जारी कर साफ कर दिया है कि फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट अब 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगा. पहले तय 15 अप्रैल की तारीख को हटा दिया गया है. उम्मीदवारों को अब जल्दी से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी जा रही है.

किन-किन पदों पर होगा PMT?

इस पीएमटी में केवल हरियाणा पुलिस कांस्टेबल ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स कोटा के तहत कई अन्य महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं. डिप्टी रेंजर, वार्डर (पुरुष एवं महिला), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल, सब इंस्पेक्टर और फॉरेस्टर-फॉरेस्ट गार्ड जैसे पदों पर भी एक साथ परीक्षा ली जाएगी. सभी पदों की कैटेगरी अलग-अलग तय की गई है.

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 को आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर उपलब्ध होंगे. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे. प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की पूरी जानकारी होगी. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

महत्वपूर्ण सलाह उम्मीदवारों के लिए

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें. PMT में ऊंचाई, छाती और वजन की माप ली जाएगी. स्पोर्ट्स कोटा वाले उम्मीदवार अपनी संबंधित श्रेणी की पुष्टि जरूर कर लें. समय पर तैयारी और सही दस्तावेज लेकर पहुंचें.

आगे की प्रक्रिया

PMT सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अगली चरण की जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी. युवा इस मौके को अच्छे से इस्तेमाल करें और अपनी शारीरिक तैयारी को और मजबूत बनाएं. HSSC ने पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखने का भरोसा दिया है.