10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, CRPF में 9195 सरकारी नौकरियों का मौका; ऐसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है. अगर आप 10वीं पास हैं और सुरक्षा बल में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद खास हो सकता है.
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है. अगर आप 10वीं पास हैं और सुरक्षा बल में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद खास हो सकता है. देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसी ने हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को रोजगार का मौका मिलेगा.
CRPF ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के तहत कुल 9195 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 19 मई में निर्धारित की गई है.
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को कम से कम 18 साल की उम्र का होना आवश्यक है. ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता
अब अगर इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है. वहीं, ड्राइवर और मोटर मैकेनिक जैसे तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में अनुभव या विशेष योग्यता भी जरूरी होगी.
शारीरिक मानक
पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस वर्ग में न्यूनतम लंबाई 170 सेमी रखी गई है, जबकि एसटी वर्ग के लिए यह 162.5 सेमी है. इसके अलावा सीने की माप 80 से 85 सेमी होनी चाहिए.
वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य, ओबीसी ,एससी ,ईडब्ल्यूएस में न्यूनतम लंबाई 157 सेमी और एसटी वर्ग के लिए 150 सेमी तय की गई है.
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल परीक्षा शामिल हैं. इस सभी प्रक्रिया को पास करने के बाद कहीं जाकर आप इस नौकरी में कार्यरत हो पाएंगे.
आवेदन शुल्क
इस पद के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, सभी महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री यानी कि निशुल्क है.
कितनी होगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा.
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं. उसके बाद होम पेज के CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. फिर रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
और पढ़ें
- टाइपिंग स्किल वालों के लिए बड़ा मौका, पटना हाई कोर्ट में निकली भर्ती; आखिरी तारीख से पहले करें अप्लाई
- 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, SSB में निकली बंपर भर्ती; जानें कितनी मिलेगी सैलरी
- दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए अच्छा चांस; नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी