भाषण देते हुए तेजी से कांपने लगे पुतिन के पैर, क्या सताने लगा है मौत का डर? सामने आया वीडियो
सोशल मीडिया पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने सब का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो में 72 साल के तानाशाह कजाकिस्तान के अस्ताना में एक मंच पर भाषण दे रहे हैं तभी उनके पैर जोर-जोर से कांपने लगते हैं.

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में इस बात की बहस तेज हो गई कि पुतिन को यूक्रेन से जारी जंग में अपनी हार का डर सताने लगा है और उनके कांपते हुए पैर इस बात की गवाही दे रहे हैं.
क्या है सच्चाई
वीडियो की जांच करने पर पता चला कि व्लादिमीर पुतिन पार्किंसंस रोग से जूझ रहे हैं. इस रोग में अकसर हाथ या पैर या शरीर का कोई भी अंग तेजी से फड़कने लगता है.
हालांकि रूस अभी तक इस बात को खारिज करता रहा है कि पुतिन पार्किंसंस रोग से जूझ रहे हैं.