अजब-गजबः 81 साल की महिला के पेट में 56 साल का 'भ्रूण', जानिए फिर डॉक्टरों ने क्या किया?
Viral News: ब्राजील से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने डॉक्टरों को भी हैरानी में डाल दिया. महिला काफी समय से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी. जब उसका 3डी स्कैन हुआ तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
Viral News: कहा जाता है कि मरा हुआ भ्रूण गर्भवती के लिए बेहद खतरनाक होता है. इससे मां की जान भी जा सकती है, लेकिन ब्राजील से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर डॉक्टर भी हैरान परेशान रह गए. ब्राजील में एक 81 वर्षीय महिला की उसके पेट से 56 साल के भ्रूण को निकालने के लिए की गई सर्जरी के बाद मौत हो गई.
महिला की पहचान डेनिएला वेरा के रूप में की गई है. जब वह छोटी थी तो अनजाने में उसे एक्टोपिक गर्भावस्था हो गई थी. उसने अपने पेट में दर्द रहने की कई बार डॉक्टरों से शिकायत की थी.
काफी समय से पेट में दर्द बताती थी महिला
रिपोर्ट में कहा गया है कि वह कई हफ्तों से पेट की तकलीफों के कारण बीमार थी. अफसोस की बात है कि डॉक्टरों को पहली बार में उसके अंदर कैल्सीफाइड बच्चे का पता नहीं चला. इसके बजाय उन्होंने उसे 3डी स्कैन कराने के लिए दूसरे अस्पताल में भेजने से पहले पानी के संक्रमण का इलाज किया.
Also Read
महिला का कराया गया 3डी स्कैन
सात बच्चे होने के बावजूद वेरा की स्थिति पर तब तक ध्यान नहीं दिया गया जब तक उनका 3डी स्कैन नहीं हुआ. मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार इससे लिथोपेडियन का पता चला, एक दुर्लभ स्थिति होती है, जिसमें एक बच्चा गर्भावस्था के दौरान मर जाता है.
डॉक्टरों ने बताया ये कारण
इसके बाद 81 वर्षीय महिला की सर्जरी की गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में ले जाया गया. हालांकि इलाज और ऑपरेशन के अगले दिन 15 मार्च को पीड़िता की मौत हो गई. पोंटा पोरा अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ पैट्रिक डेजिर ने बताया कि जब गर्भावस्था होती है, तो यह गर्भाशय के अंदर होनी चाहिए, लेकिन कुछ स्थितियों में गर्भावस्था बाहर भी हो सकती है. डॉ डेजिर ने कहा कि वह बच्चा क्लिनिकल नहीं था, मरीज को तेज दर्द नहीं हुआ था और ब्लीडिंग भी नहीं थी.