IPL 2026

बंदूक, कृपाण, पेपर स्प्रे… जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प, 11 लोग बुरी तरह घायल

जर्मनी के एक गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें करीब 11 लोग घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

X (@Hamp_Allen)
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: सोमवार को जर्मनी के मोर्स के डुइसबर्ग इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर एक हिसंक झड़प हुई. इस हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए. बता दें कि यह घटना धार्मिक स्थल पर एक सभा के दौरान हुई. कुछ ही देर में यह झड़प दो गुटों के बीच हाथापाई में बदल गई. खबर के अनुसार, इस झड़प में करीब 40 लोग शामिल थे. 

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग चाकू और कृपाण जैसे धारदार हथियार का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह दृश्य काफी विचलित करने वाला है. जो लोग वहां मौजूद थे, उन्होंने बताया कि इस दौरान पेपर स्प्रे और बंदूक का भी इस्तेमाल किया गया है. यहां देखें वीडियो:

झड़प का सटीक कारण नहीं आया सामने:

इस झड़प के पीछे का सटीक कारण सामने नहीं आया है और इसे लेकर जांच भी चल रही है. हालांकि, शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हिंसा नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव और गुरुद्वारे के फंड पर कंट्रोल को लेकर हुए विवाद के कारण भड़की थी. बताया जा रहा है कि समुदाय के अंदर अलग-अलग गुट गुरुद्वारे के मैनेजमेंट और पैसों पर अपना अधिकार जता रहे हैं.

नहीं हुआ जान का नुकसान:

इस झड़प में किसी की जान नहीं गई. जो लोग घायल हुए उन्हें पैरामेडिक्स और एक इमरजेंसी डॉक्टर द्वारा तुरंत मेडिकल सहायता दी गई. बता दें कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है. क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट इस घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान करने में जुटा हुआ है. अभी तक हथियार बरामद नहीं हुआ हैं, लेकिन मौके पर मिले कारतूसों के खोखों से पता चलता है कि वह एक ब्लैंक-फायरिंग पिस्तौल थी. पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है और अधिकारी अपनी जांच जारी रखे हुए हैं.