गाजा के नासिर अस्पताल के मलबे से पत्रकार का शव निकाल रहे थे बचावकर्मी, तभी आकर गिरा इजरायली बम, वीडियो देखकर निकल जाएगी चींख
रेस्क्यू करने वाले लोग न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के कैमरामैन हुस्साम अलमसरी के शव को मलबे से निकाल रहे थे तभी इजरायल ने दूसरा हवाई हमला किया जिसमें कई बचाव कर्मियों और पत्रकारों समेत कुल 20 लोगों के मारे जाने की खबर है.
गाजा के खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल पर सोमवार को हुए इजरायल के हवाई हमले में 5 पत्रकारों की मौत हो गई. ये सभी पत्रकार अस्पताल पर हुए पहले हवाई हमले के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की लाइव कवरेज कर रहे थे. पहले हमले के बाद अस्पताल पर दूसरा हवाई हमला हुआ जिसमें वहां राहत व बचाव कार्य में लगे कई लोगों की मौत हो गई. इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @AlGhadTV ने शेयर किया है.
रेस्क्यू करने वाले लोग न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के कैमरामैन हुस्साम अलमसरी के शव को मलबे से निकाल रहे थे तभी इजरायल ने दूसरा हवाई हमला किया जिसमें कई बचाव कर्मियों और पत्रकारों समेत कुल 20 लोगों के मारे जाने की खबर है.
गाजा में अब तक 245 पत्रकारों की मौत
इजरायल और फिलिस्तीन में शुरू हुए युद्ध के बाद गाजा में अब तक करीब 245 पत्रकारों की मौत हो चुकी है.
इजरायली सेना ने मांगी माफी
इस हमले के बाद इजरायली सेना ने एक बयान जारी किया जिसमें उसने हमले में मारे गए पत्रकारों को लेकर माफी मांगी है. इजरायली सेना ने कहा, 'हमले में निर्दोष लोगों और पत्रकारों के मारे जाने का हमें खेद है, हमारा उद्देश्य उन्हें निशाना बनाना नहीं था.' इससे दो हफ्ते पहले गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल के निकट इजरायली हमले में 6 पत्रकारों की मौत हो गई थी.