ट्रंप की हत्या की साजिश? व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी कार के साथ शख्स गिरफ्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा फिर से जांच के घेरे में है. व्हाइट हाउस के पास अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा फिर से जांच के घेरे में है. व्हाइट हाउस के पास अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी कार से तीन बंदूकें और दर्जनों गोलियां बरामद हुईं. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि आरोपी के अनुसार, उसके दिमाग से आवाज आ रही थी कि ट्रंप को मारना है.
बता दें कि यह घटना गुरुवार रात की है. बता दें कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को एक खड़ी कार दिखाई दी जिसमेंमें व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया. इसके बाद अधिकारियों ने उससे पूछताछ की और वाहन की तलाशी ली. अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के अनुसार, आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया.
दिमाग से आ रही थीं आवाजें- आरोपी का बयान
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान रोनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस के रूप में हुई. उसने अधिकारियों को बताया कि उसके दिमाग से आवाजें आ रही थीं कि उसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारना है. होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के अनुसार, आरोपी वेनेजुएला का नागरिक है . वह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था. वह मार्च 2024 में टेक्सास के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था. गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल वह अमेरिकी मार्शल सर्विस की हिरासत में है.
Also Read
इस पूरे मामले को लेकर अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री मार्कवेन मुलिन ने सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सतर्कता दिखाकर हथियारों के साथ मौजूद संदिग्ध को समय रहते पकड़ लिया गया. इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. फिलहाल व्हाइट हाउस की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है.
ट्रंप की सुरक्षा को लेकर फिर बढ़ी चिंता:
बता दें कि इस आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया है, जब राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार को मिल रही धमकियों के कई मामले सामने आ चुके हैं. ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां ऐसे मामलों को लेकर लगातार सतर्क हैं.