हूती विद्रोहियों पर बरसे ब्रिटेन और अमेरिका के गोले, भारी नुकसान की आशंका
Attack On Houthi Rebels: अमेरिका और ब्रिटेन की संयुक्त सैन्य कार्रवाई ने यमन के हूती विद्रोहियों के होश उड़ा दिए हैं. दोनों सेनाओं ने हूतियों के आठ ठिकानों को निशाना बनाया है.
Attack On Houthi Rebels: अमेरिका और ब्रिटेन की संयुक्त सैन्य कार्रवाई ने यमन के हूती विद्रोहियों के होश उड़ा दिए हैं. दोनों सेनाओं ने हूतियों के आठ ठिकानों को निशाना बनाया है. अमेरिका के रक्षा विभाग ने कहा है कि इस हमले में लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने के बाद यह निर्णय लिए गए हैं. बयान में आगे कहा गया कि हमने विद्रोहियों की मारक क्षमताओं को तबाह कर दिया जिससे व्यापारिक जहाज को नुकसान पहुंच सकता था.
बता दें कि अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा बीते माह से अब तक ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा आठ बार हमले किए जा चुके हैं. अमेरिकी सेना के अधिकारियों के अनुसार, यमन में बहरीन, कनाडा, नीदरलैंड के सहयोग से इन हमलों को अंजाम दिया गया.रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों से हूतियों के तंत्र को काफी नुकसान पहुंचा है. हालांकि नष्ट हुए सैन्य सामान की सटीक जानकारी देने से मना कर दिया है.
इन हमलों के बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरून ने कहा कि हम हूतियों को रोकने के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे. बीते हफ्ते ही अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडन ने हूती विद्रोहियों को के हमले न रुकने तक हमला जारी रखने की बात कही गई थी.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता सारेया ने कहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन की संयुक्त सेनाओं ने हमारे अलग-अलग ठिकानों पर 18 हवाई हमले किए हैं. हम इन हमलों के लिए माफी नहीं देंगे. इनका जवाब बेहद मजबूती के साथ दिया जाएगा.