हिमाचल रोडवेज पर 35 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत, दर्जनों घायल
उत्तराखंड के कालसी में एक बड़ा बस हादसा हो गया. जिसमें हिमाचल रोडवेज की एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है.
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक हिमाचल रोडवेज की एक यात्री बस खाई में गिर गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत की खबर है, वहीं दो दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस बस में 33 से 36 लोग यात्रा कर रहे थे.
SDRF से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा मीनाक रोड के पास का बताया जा रहा है. जिसमें नेरुवा से विकासनगर की ओर जा रही 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 24 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं.
घटनास्थल पर एसडीआरएफ टीम तैनात
इस हादसे की जानकारी देते हुए एसडीआरएफ की टीम ने बताया कि घटनास्थल पर मदद और बचाव के लिए टीमें तैनात की गई है. वहीं उससे पहले स्थानीय लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद करना शुरू कर चुके हैं. कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक खाई में बस गिरने से वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. एक दूसरे को देख लोग डर गए और चीख-पुकार मच गई. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक बस के अनियंत्रित होने की वजह से लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला. हालांकि इस घटना को लेकर अभी ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है.
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि कोहरे के कारण बस अचानक अनियंत्रित हो गई और लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. पहाड़ों में ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से कई घटनाएंं घटती है. ऐसे में लोगों को रात्री में यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है. इस मामले में पुलिस ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं मृतकों को उनके परिवार को सौंपा गया है. आसपास के लोगों ने कई लोगों को सही समय पर कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया. हालांकि बस चालक को लेकर अधिक जानकारी नहीं आई है.
और पढ़ें
- शेयर बाजार पर दिखा India US Trade Deal का असर, बजट के झटके से उबरते ही सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी; रुपया भी चमका
- REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज की सेल आज रात 11:59 बजे से होगी शुरू, जानें कीमत से फीचर्स तक
- 'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है...', फिर खूंखार अवतार में लौटा 'हमजा', टीजर से पहले 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला पोस्टर आउट