अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह के दावे सामने आ रहे थे. इनमें जहाज पर तैनात सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने और कुछ नाविकों के समुद्र में कूदने की कोशिश करने की बातें शामिल थीं. इसी बीच जहाज पर 7 अमेरिकी सैनिकों की मौत का दावा भी किया गया. हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने इन दावों को गलत बताया है. कमांड के अनुसार, USS अब्राहम लिंकन पर किसी भी सर्विस मेंबर की मौत नहीं हुई है.
CENTCOM ने बताया कि 3 अगस्त को एक नाविक समुद्र में गिर गया था. हालांकि, बचाव दल ने उसे जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया. अधिकारियों के मुताबिक, नाविक को जरूरी चिकित्सा सहायता दी गई और बाद में बेहतर इलाज तथा आगे की देखभाल के लिए उसे जहाज से बाहर भेज दिया गया. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.