IPL 2026

मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच अमेरिका का F-35 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की बाल-बाल बची जान

अमेरिकी वायु सेना के सैनिकों ने बताया कि मंगलवार को लास वेगास में एक F-35 फाइटर जेट क्रैश हो गया. हालांकि इस घटना में पायलट को मामूली चोटें आई है, वह अभी पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि नेवादा टेस्ट एंड ट्रेनिंग रेंज के प्रतिबंधित संघीय क्षेत्र के अंदर विमान क्रैश हुआ.

X (@CENTCOM)
Shanu Sharma

अमेरिकी वायुसेना के नेलिस एयर फोर्स बेस पर एक बड़ी घटना घटी है. लास वेगास के पास नेवादा के क्लार्क काउंटी में F-35 फाइटर जेट क्रैश हो गया. हादसे के बाद इस विमान को रिपोर्ट में  F-15 जेट बताया गया था, हालांकि बाद में अधिकारियों ने अपडेट दिया कि क्रेश हुआ विमान F-35 था.

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में पायलट की जान बच गई है. उन्हें सुरक्षित तरीके से बाहर इजेक्ट कर लिया गया था. हालांकि मामूली चोटें लगी है, लेकिन जान को कोई खतरा नहीं है. इस घटना के तुरंत बाद ही इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गय था.

कैसे हुआ हादसा?

मिल रही जानकारी के मुताबिक विमान लास वेगास से लगभग 25 मील उत्तर-पूर्व में इंडियन स्प्रिंग्स इलाके के पास क्रैश हुआ. इस घटना के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर कई फोटो वीडियो आने लगे. एयर फोर्स के अनुसार, विमान के क्रैश होने से पहले पायलट ने सुरक्षित तरीके से इजेक्ट कर लिया था. हालांकि शुरुआती जांच के दौरान कुछ घंटों तक पायलट का पता नहीं चल पाया, लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें और सुरक्षाकर्मी ने पायलट को सुरक्षित पाया.

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मामूली चोटें लगी है, हालांकि उनकी सुरक्षा को देखते हुए तुरंत मेडिकल टीम के पास भेज दिया गया. घटना की शुरुआत में मीडिया में F-15 फाइटर जेट के क्रैश होने की खबरें फैलीं. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी या उड़ान के दौरान संतुलन संबंधी समस्या आई थी, लेकिन कुछ घंटों बाद अमेरिकी वायुसेना ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान F-35 फाइटर जेट था.  

अमेरिका का अत्याधुनिक फाइटर जेट F-35

F-35 अमेरिका का अत्याधुनिक स्टेल्थ फाइटर जेट है, जो दुनिया के सबसे महंगे और उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक है. नेलिस एयर फोर्स बेस इस प्रकार के विमानों के प्रशिक्षण और परीक्षण के लिए जाना जाता है. जंग की घड़ी में इसे अमेरिका के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है. अमेरिकी वायुसेना ने हादसे की पूरी जांच शुरू कर दी है, फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है.

अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी, मानवीय चूक या मौसम संबंधी किसी समस्या की जांच की जा रही है. F-35 लाइटनिंग II जेट अमेरिकी वायुसेना, नौसेना और मरीन कॉर्प्स का अहम हिस्सा है. यह स्टेल्थ तकनीक, उन्नत सेंसर और बहुमुखी क्षमता के लिए प्रसिद्ध है. नेलिस बेस पर ऐसे विमानों का नियमित प्रशिक्षण होता है।