वर्ल्ड इनोवेशन इकोनॉमिक्स में भारतीय डिजिटल क्रांति का बजा डंका, UPI इनोवेशन को मिली वैश्विक सराहना
World Innovation Economics Davos 2024: स्विटजरलैंड के दावोस शहर में वर्ल्ड इनोवेशन इकोनॉमिक्स द्वारा आयोजित इनोवेशन वीक में एक पैनल चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने भारत की भूमिका को सराहा है. उन्होंने अन्य देशों को भारत का उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे यूपीआई और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत ने नई बुलंदियों को छुआ है.
World Innovation Economics Davos 2024: स्विटजरलैंड के दावोस शहर में वर्ल्ड इनोवेशन इकोनॉमिक्स द्वारा आयोजित प्रोग्राम में हिस्सा लेने आए दुनियाभर के विशेषज्ञों ने भारतीय डिजिटल क्रांति का लोहा माना है. विशेषज्ञों के समूह ने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तारीफ की है. विशेषज्ञों ने खासतौर पर भारत द्वारा अनिश्चितता और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए UPI इनोवेशन को जमकर सराहा है.
भारत की भूमिका सराहनीय
दावोस में आयोजित इस प्रोग्राम में इनोवेशन वीक में एक पैनल चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने भारत की भूमिका को सराहा है. उन्होंने अन्य देशों को भारत का उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे यूपीआई और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत ने नई बुलंदियों को छुआ है.
पैनल ने तमाम मसलों पर की चर्चा
इस पैनल के सदस्यों में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य संजीव सान्याल सहित तमाम वरिष्ठ लोग शामिल थे. पैनल में लोगों ने यूपीआई, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडिया स्टैक 2.0, ब्लॉचेन, डेटा प्राइवेसी सहित कई मसलों पर चर्चा की है.
Also Read
अमेरिका और यूरोप में भी कारगर
पैनल के सभी सदस्यों ने मजबूत सार्वजनिक ढांचे की तारीफ की. इसके अलावा इसे अधिक से अधिक अपनाने पर भी जोर दिया. पैनल ने इस बात पर भी जोर दिया कि यूपीआई तकनीक को भविष्य में अमेरिका या यूरोप में लाया जा सकता है. यूपीआई वहां मौजूद प्लेटफॉर्म से काफी बेहतर है.