'मैं हैरान हूं' , इजरायल के इस्तीफे मांगे जाने पर बोले यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस

Un Chief on Israel Hamas War: यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने हमास के हमले के संबंध में अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है. मैं इस पर हैरान हूं, मैनैं कभी भी हमास के कृत्यों को उचित नहीं ठहराया है.

Shubhank Agnihotri

Israel Hamas War: यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने हमास के हमले के संबंध में अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है. मैं इस पर हैरान हूं, मैनैं कभी भी हमास के कृत्यों को उचित नहीं ठहराया है.उन्होंने कहा कि मैंने वास्तव में फिलिस्तीनी शिकायतों के बारे में बात की थी. 


गलत तरीके से पेश किया गया बयान

यूएन चीफ ने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि फिलिस्तीन के लोंगों की शिकायतें हमास के हमलों को उचित नहीं ठहरा सकती हैं. मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. इसको लेकर मैं काफी ज्यादा हैरान हूं. गुटेरेस ने कहा कि मेरे बयान को इस तरह पेश किया गया जैसे मैं हमास के आतंकी करतूतों पर पर्दा डाल रहा हूं. यह सरासर गलत है. मेरा बयान इसके उलट था.

फिलिस्तीन को लेकर दिया था बयान

इससे पहले यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने  कहा था कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले यूं ही नहीं हुए. इसके पीछे की वजह फिलिस्तीन पर इजरायल का 56 सालों का कब्जा है. फिलिस्तीनी लोगों ने सालों से अपनी जमीन पर कब्जा होते देखा है. उन्होंने आगे कहा कि फिलिस्तीन की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है, लाखों लोग विस्थापित हुए हैं, उनके घर बर्बाद हो चुके हैं. उन्होंने इसके अलावा इजरायल से अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानूनों को मानने की भी बात कही थी.


इजरायल ने की इस्तीफा देने की मांग

यूएन चीफ के इसी बयान पर इजरायल भड़क गया. यूएन में इजरायल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने कहा कि गुटेरेस यूएन का नेतृत्व करने के काबिल नहीं है. उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. ऐसे लोगों को सुनने या उनसे बात करने को कोई औचित्य नहीं है. उन्हें वहां की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है.

 

 

यह भी पढ़ेंः USA Shooting: अमेरिका में फिर से अंधाधुंध फायरिंग की घटना, 22 लोगों की मौत, दर्जनों घायल