यूक्रेनी सैनिकों का खूनी खेल, मार-मारकर आम लोगों को फोर्स में कर रहे भर्ती, सामने आया खौफनाक Video
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है. दोनों देश अपनी सेनाओं में लोगों को भर्ती करने के लिए तरह -तरह के लुभावनी चीजें दे रहे हैं.
Russia Ukraine War: एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें यूक्रेनी सैनिक आम नागरिकों को जबरदस्ती सेना में भर्ती करने का प्रयास करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सैनिक एक व्यक्ति को भर्ती करने के लिए दबाव डाल रहे हैं, और जो लोग इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं, उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ रहा है.
वीडियो में, यूक्रेनी सैनिक एक व्यक्ति को उसके घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. इस व्यक्ति ने जब जबरन भर्ती की कोशिश का विरोध किया, तो उसे बेरहमी से पीटा गया. सैनिकों ने अपनी बंदूकें तानते हुए उसे धमकी दी और विरोध करने पर गोली मारने तक की चेतावनी दी. इस दौरान उस नागरिक के शरीर से खून बहता हुआ देखा गया, जो इस स्थिति का विरोध करने के कारण घायल हुआ था.
सोशल मीडिया पर Video वायरल
यह वीडियो पहले RT के ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किया गया था, जिसने इस घटना की गंभीरता को उजागर किया. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, लोगों ने इसे लेकर चिंता जताई और इस तरह के घटनाओं के बारे में सवाल उठाए. कुछ ने इसे यूक्रेन सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आलोचना की, जबकि कुछ ने इसे युद्ध के दौरान नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन बताया.
Also Read
- बारिश और बाढ़ से कहर सऊदी अरब में मचा कहर, मक्का मदीना के रेगिस्तान में आई बाढ़, रेड अलर्ट जारी...
- दक्षिण कोरिया के निलंबित राष्ट्रपति की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने महाभियोग लगाए गए राष्ट्रपति यून के खिलाफ नए गिरफ्तारी वारंट को मंजूरी दी
- Video: तिब्बत में बांध बनाने जा रहे चीन को कुदरत ने दी चेतावनी, जमीन कांपी, घर बिल्डिंग सब हुए तहस-नहस; 95 की मौत
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को तीन साल पूरे होने वाले हैं. इस युद्ध में अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है. फिर भी इसका अंत नहीं दिख रहा है. दोनो देशों के बीच युद्ध आए दिन एक नया मोड़ ले रहा है. न तो यूक्रेन और न ही रूस पीछे हटने को तैयार है. यूक्रेन को यूरोप और अमेरिका से मदद मिल रही है.