Ukraine Drone Attack: यूक्रेन के ड्रोन हमलों से मॉस्को में हड़कंप! 140 से अधिक फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट को कई बार करना पड़ा बंद
Ukraine Drone Attack: यूक्रेन के ड्रोन हमलों से मॉस्को में हड़कंप मच गया. राजधानी के चार बड़े एयरपोर्ट बंद करने पड़े, 140 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं और 130 उड़ानों का मार्ग बदला गया. रूस ने दावा किया कि उसने 230 से ज्यादा ड्रोन गिराए. जवाब में रूस ने भी यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमला किया.
Ukraine Drone Attack: रूस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन के हालिया ड्रोन हमलों ने राजधानी को हिला कर रख दिया है. शनिवार और रविवार के बीच किए गए हमलों में मॉस्को के प्रमुख चार हवाई अड्डों को कई बार बंद करना पड़ा, जिससे यातायात प्रणाली पर गहरा असर पड़ा. मॉस्को के शेरेमेत्येवो, डोमोडेडोवो, वनुकोवो और ज़ुकोवस्की हवाई अड्डों पर हवाई यातायात को 24 घंटे में कम से कम 10 बार बाधित करना पड़ा. रूस के विमानन नियामक के अनुसार, 140 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा और 130 से ज्यादा उड़ानों का रूट बदलना पड़ा.
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस के ऊपर कुल 230 यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए, जिनमें से 27 ड्रोन राजधानी मॉस्को के ऊपर मार गिराए गए. हालांकि अब सामान्य परिचालन बहाल हो चुका है, लेकिन यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.
इन क्षेत्रों में रहा हमलों का असर
इन हमलों का असर मॉस्को के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम में स्थित कलुगा क्षेत्र में भी पड़ा. रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार सुबह से अब तक वहां 45 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका गया. इसके चलते कलुगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा.
Also Read
- Syria Violence: सीरिया बना मौत का मैदान! 'सिर पर सटाकर मारी गई गोली...',हफ्ते भर में लाशों से पटे अस्पताल
- Nepal Landslide Update: नेपाल में मौसम का कहर, 11 हाईवे बंद, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित
- IDF Gaza Attack: गाजा में तेजी से बढ़े तनाव के बीच IDF का हमला, हमास कमांडर बशर थाबेत ढेर, 75 ठिकाने तबाह
रूसी अधिकारियों का दावा
रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि इन हमलों में अब तक कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है. हालांकि, यूक्रेनी क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार, रूस की ओर से कीव पर किए गए हवाई हमलों में यूक्रेन में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है.
रूस ने किये जवाबी हमले
इस बीच यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया कि रविवार रात रूस की ओर से छोड़े गए 57 ड्रोन में से 18 को मार गिराया गया, जबकि 7 ड्रोन रेडार जाम होने के चलते गायब हो गए. रूस ने इन हमलों के जवाब में यूक्रेन के सुमी, डोनोस्ट्स्क, खार्कीव, निप्रोपेत्रोव्स्क और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में हवाई हमले किए हैं.
यात्रियों की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यह ड्रोन हमला श्रृंखला एक बार फिर दिखाती है कि युद्ध अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोनों देशों की आंतरिक सुरक्षा पर सीधा असर डाल रहा है. एयरस्पेस में बढ़ती अनिश्चितता और यात्रियों की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है.