टेनिस मैच देखने के दौरान 16 साल के छात्र के साथ किया सेक्स, ब्रिटेन की महिला टीचर पर लगे गंभीर आरोप
ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में 30 वर्षीय पीई टीचर ब्रॉनवेन जेम्स पर 16 वर्षीय छात्र के साथ यौन संबंध बनाने और उसे ग्रूम करने का गंभीर आरोप लगा है.
ब्रिटेन के साउथेम्प्टन स्थित बिटरने पार्क स्कूल की 30 वर्षीय पीई (शारीरिक शिक्षा) टीचर ब्रॉनवेन जेम्स पर अपने ही 16 वर्षीय छात्र के साथ यौन संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है. विंचेस्टर क्राउन कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने बताया कि जेम्स ने निजी मुलाकातों के दौरान छात्र से खुद को 'मिस' कहने के लिए कहा था. हालांकि, शिक्षिका ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.
टेनिस मैच देखने के दौरान किया सेक्स
अदालत में अभियोजक एडवर्ड कलवर ने बताया कि शुरुआत में शिक्षिका ने छात्र की स्नैपचैट रिक्वेस्ट खारिज कर दी थी, लेकिन बाद में स्वीकार कर ली. इसके बाद दोनों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान शुरू हुआ. दोनों ने बाहर मिलना शुरू किया और वेस्टन शोर में कार के अंदर मुलाकात की. कथित तौर पर टीवी पर विंबलडन टेनिस मैच के दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने.
टीचर ने छात्र को किया था प्रपोज
आरोपों के मुताबिक, शिक्षिका ने छात्र से प्यार का इजहार किया था और साथ में कहीं दूर शिफ्ट होने की इच्छा जताई थी. पीड़ित छात्र ने अदालत को बताया कि शुरुआत में उसे यह रिश्ता सामान्य और अच्छा लग रहा था, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि उसका यौन शोषण (ग्रूमिंग) किया गया था.
Also Read
एक नहीं टीचर पर चार-चार आरोप
शिक्षिका ब्रॉनवेन जेम्स पर नाबालिग के साथ यौन गतिविधियों से संबंधित कुल चार आरोप लगाए गए हैं. बुधवार को जूरी को बर्खास्त किए जाने के कारण मुकदमे की सुनवाई बीच में ही रोकनी पड़ी. फिलहाल मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गई है और नई जूरी के गठन के बाद मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी.