IPL 2026

UFO FILES: क्या धरती पर आ चुके हैं एलियंस? अमेरिका ने फिर जारी किए सबूत, फुटेज में दिखा उड़ता हुआ इंसान

अमेरिकी रक्षा विभाग ने UFO यानी UAP से जुड़ी 200 से अधिक फाइलें सार्वजनिक की हैं. इन जारी हुए नए वीडियो और दस्तावेजों में आसमान में उड़ती रहस्यमयी वस्तुएं दिखाई गई हैं.

X
Ashutosh Rai

अमेरिका में UFO यानी रहस्यमयी उड़ने वाली वस्तुओं को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अब 50 से ज्यादा नए वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और कई दस्तावेज जारी किए हैं. इन फाइलों में ऐसी वस्तुएं दिखाई दे रही हैं जो कभी विमानों के बेहद करीब उड़ती नजर आती हैं, तो कभी आबादी वाले इलाकों के ऊपर मंडराती दिखती हैं.

पेंटागन ने जारी की नई UFO फाइलें

अमेरिकी रक्षा विभाग ने जिन फाइलों को सार्वजनिक किया है, उनमें कई वीडियो ऐसे हैं जिन्होंने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब तक 200 से ज्यादा फाइलें जारी की जा चुकी हैं. पेंटागन इन घटनाओं को UFO नहीं बल्कि UAP यानी “Unidentified Anomalous Phenomena” कहता है. जारी वीडियो में कुछ ऐसी उड़ती वस्तुएं नजर आती हैं जिनकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.