UAE पर दागी गईं ईरान की दो बैलिस्टिक मिसाइलें, व्यापार और वित्तीय संबंध निलंबित
ईरान ने UAE क्षेत्र की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने इन मिसाइलों का पता लगाया. दोनों मिसाइलें जल क्षेत्र में गिरीं. एक देश की क्षेत्रीय जल सीमा के बाहर और दूसरी अंदर गिरी.
नई दिल्ली: ईरान ने UAE क्षेत्र की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने इन मिसाइलों का पता लगाया. दोनों मिसाइलें जल क्षेत्र में गिरीं. एक देश की क्षेत्रीय जल सीमा के बाहर और दूसरी अंदर गिरी. ईरान की तरफ से इस दावे पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. मंगलवार को दुबई समेत UAE के कई लोगों के फोन पर मिसाइल अलर्ट भी पहुंचा था.
रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह हाई अलर्ट पर है. मंत्रालय ने साफ किया कि किसी भी खतरे से निपटने और देश की सुरक्षा कमजोर करने की कोशिश का सख्ती से सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसका मकसद देश की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना है.
Also Read
दुबई में अलर्ट:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को कई लोगों को मिसाइल अलर्ट मिला. याद रहे कि 28 फरवरी को मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद UAE पर ईरान के कई हमले हुए थे. तब देश पर करीब 3 हजार मिसाइलें और ड्रोन दागे गए थे. जून में समझौता होने के बाद UAE पर हमले की खबरें नहीं आई थीं.
व्यापार और वित्तीय संबंध रोके:
बुधवार को UAE ने ईरान के साथ सभी कारोबारी, कमर्शियल और वित्तीय लेन-देन रोक दिए हैं. विदेश मंत्रालय की कम्युनिकेशन डायरेक्टर अफरा अल हामेली ने कहा कि यह फैसला अगली सूचना तक लागू रहेगा. उन्होंने बताया कि UAE शांति और स्थिरता बढ़ाने के लिए बातचीत और सहयोग पर भरोसा करता है.