menu-icon
India Daily

ओमान तट के पास दो जहाजों पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप; होर्मुज में बढ़ा तनाव

ओमान के तट के पास दो जहाजों पर हुए हमलों के बाद एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने इस घटना के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी चेतावनी दी है, जबकि तेहरान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ओमान तट के पास दो जहाजों पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप; होर्मुज में बढ़ा तनाव
Courtesy: AI

अमेरिका और ईरान एक ओर शांति समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ ताबड़तोड़ हमले अभी भी जारी हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ओमान के तट के पास सोमवार को दो जहाजों पर हमले हुए. अमेरिका ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि ईरान की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी की ओर से बताया गया कि सोमवार को अज्ञात प्रोजेक्टाइल एक टैंकर से टकराया. जिसकी वजह से उसमें आग लग गई. अमेरिका ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है. यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरान पर लगाए गंभीर आरोप 

मिल रही जानकारी के मुताबिक ओमान के तट के पास एक प्रोजेक्टाइल टैंकर से टकराया. जिसकी वजह से उसके पोर्ट साइड में आग लग गई. हालांकि इस घटना में कोई हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन अमेरिका इसके लिए ईरान को जिम्मेदार मान रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि IRGC की ओर से दो मिसाइलें दागी गईं. इन मिसाइलों ने एक ऑयल टैंकर और एक कमर्शियल जहाज को निशाना बना लिया. जिसकी वजह से दोनों जहाजों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

दोनों देशों केे बीच बातचीत जारी

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव को सुलझाने के लिए बातचीत जारी है. हालांकि यह बातचीत उतनी कारगर नहीं नजर आ रही है, जितनी उम्मीद की जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी दे रहे हैं, वहीं ईरान की जनता और उच्च अधिकारियों में अमेरिका के खिलाफ गुस्सा नजर आ रहा है. ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में यह गुस्सा साफ नजर आया. भीड़ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें जान से मारने तक की बात कह दी. इस साल 28 फरवरी को शुरू हुआ यह युद्ध अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस युद्ध ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को प्रभावित किया है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया पर असर पड़ रहा है.