Assam Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

‘तुर्की हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा…’ एर्दोगन का पुरजोर समर्थन

Turkey Pakistan Relations: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने पाकिस्तान के प्रति पुरजोर समर्थन व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि तुर्की अच्छे और बुरे दोनों समय में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा. 

Shilpa Srivastava

Turkey Pakistan Relations: भारतीय इंटरनेट यूजर्स ने तुर्की का बहिष्कार किया है. ऐसे में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने पाकिस्तान के प्रति पुरजोर समर्थन व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि तुर्की अच्छे और बुरे दोनों समय में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा. एर्दोगन ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के फैसले को सही बताया और साफ शब्दों में कहा कि तुर्की पाकिस्तान के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने कहा कि तुर्की ने तनाव को कम करने के लिए कड़ी मेहनत की है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, एर्दोगन ने लिखा, "मेरे प्यारे @CMShehbaz भाई, तुर्की और पाकिस्तान के बीच दोस्ती दुनिया में अनूठी है. तुर्की पाकिस्तान की शांति, स्थिरता और सुरक्षा को महत्व देता है. हम पाकिस्तान की धैर्य और समझदारी भरी नीति की सराहना करते हैं, जो बातचीत और समझौते के जरिए मुद्दों को हल करने पर केंद्रित है. जैसा कि हमने पहले भी किया है कि हम अच्छे और बुरे समय में पाकिस्तान का सपोर्ट करना जारी रखेंगे. 

पाकिस्तान ने एक्स पर पोस्ट कर किया तुर्की का धन्यवाद:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी एक्स पर पोस्ट करके एर्दोगन के सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति एर्दोगन के मजबूत और भरपूर सपोर्ट से वो काफी प्रभावित हुए. पाकिस्तान को तुर्की के साथ अपने संबध पर गर्व है."

बता दें कि तुर्की पाकिस्तान के समर्थन के लिए जाना जाता है, खासकर भारत से संबंधित मुद्दों पर. इसे तुर्की द्वारा इस्लामी देशों के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जाता है.

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के दौरान, खासकर पाकिस्तान के लिए अंकारा के सपोर्ट के चलते भारत में तुर्की के बहिष्कार की मांग बढ़ रही है. कई भारतीय इस बात से परेशान हैं कि तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन समेत हथियार मुहैया कराए हैं.