IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

PKK से घबराए तुर्की और ईराक ने मिलाया हाथ, करने जा रहे ये बड़ा काम

Turkey And Iraq News: तुर्की और ईराक सुरक्षा मसलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बगदाद में आयोजित सिक्योरिटी डायलॉग में शिरकत करेंगे. अंकारा बीते लंबे समय से ईराकी कुर्दिस्तान इलाके में पीपीके के ठिकानों पर हमले कर रहा है.

India Daily Live

Turkey And Iraq News: तुर्की ईराक के साथ सुरक्षा मसले पर एक अहम बैठक करने जा रहा है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बगदाद और अंकारा के बीच सुरक्षा मसलों पर होने वाली अहम बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख तौर पर ईराक में प्रतिबंधित संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) के खिलाफ किए गए तुर्की के अभियानों पर चर्चा करेंगे.

तुर्किये के विदेश मंत्री हकान फिदान, रक्षा मंत्री यसर गुलेर और खुफिया सेवाओं के चीफ इब्राहिम कलीन ईराकी समकक्षों के साथ बगदाद में होने वाले सिक्योरिटी डॉयलॉग में शिरकत करेंगे. यह बैठक गुरुवार को होनी है.  तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि बीते साल दिसंबर में भी दोनों देशों ने इस तरह के समिट का आयोजन किया था. जिसमें दोनों देशों ने साझा चुनौतियों, क्षेत्र की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ देने पर वार्ता की थी.  तुर्किये ने हाल ही में सीमा पर  प्रतिबंधित संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) के खिलाफ हमलों को तेज किया है. इसीलिए अंकारा ने ईराकी पहाड़ी इलाकों में पीकेके ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. 

पीकेके और तुर्की के बीच विरोध का एक लंबा दौर रहा है. पीकेके यानी कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के लोग कुर्द लोगों के लिए एक अलग देश की मांग करते हैं. इनकी जनसंख्या लगभग 3.5 करोड़ के आस-पास है.  इस मांग के लिए वे सैन्य बल का प्रयोग करते आए हैं. साल 1984 में इस संगठन ने तुर्की के खिलाफ आवाज उठाई. इस दौरान 40000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. दक्षिण पूर्वी तुर्की में शुरु हुआ यह संघर्ष अब ईराकी प्रांत कुर्दिस्तान तक आ पहुंचा है. पहाड़ी इलाकों वाला यह क्षेत्र कुर्द आतंकियों का प्रमुख अड्डा हैं जहां से  वे तुर्की के खिलाफ हमले की योजना बनाते हैं और उस पर वार करते हैं.  

तुर्की इनसे निपटने के लिए आए दिन ईराकी क्षेत्र में घुसपैठ करता है जिसका विरोध बगदाद सरकार द्वारा किया जाता रहा है. ईराक तुर्की के आक्रमणों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताता रहा है जिसे तुर्की ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह अपनी सीमाओं की सुरक्षा कर रहा है. 

तुर्की ने ईराकी समकक्षों से क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है. तुर्की सेना इस इलाके में पीकेके आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है. अंकारा ने साल 2019 के बाद सीमा पार अभियानों की एक लंबी श्रंखला में पीपीके के ठिकानों को निशाना बनाया है जिसे क्लॉ कहा जाता है. 

कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी PKK तुर्की एवं इराकी कुर्दिस्तान में कार्यरत उग्र वामपंथी समूह है. इसकी विचारधारा मार्क्स और लेनिन के विचारों पर आधारित है.  इस समूह ने 1984 में कुर्दों के लिए अलग देश बनाने के लिए तुर्की के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था. इनकी जनसंख्या लगभग 3.5 करोड़ के आस-पास है. यह आबादी मुख्य तौर पर तुर्की, ईराक, सीरिया और ईरान में बसी है. इन चारों देशों में रहने वाली कुर्द इलाकों की आबादी एक अलग कुर्दिस्तान देश बनाने की मांग करता रहा है.