IPL 2026 Weather IMD

तुलसी गबार्ड ने ट्रंप के इंटेलिजेंस प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, X पर शेयर किया पोस्ट

अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि इनके इस्तीफा देने के पीछे का कारण उनके पति की स्वास्थ्य समस्या है.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि इनके इस्तीफा देने के पीछे का कारण उनके पति की स्वास्थ्य समस्या है. तुलसी ने अपना इस्तीफा एक्स पर भी शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा कि उनके पति, अब्राहम को एक बहुत ही दुर्लभ बोन कैंसर हुआ है. 

तुलसी गबार्ड ने बताया कि आने वाले हफ्तों में उन्हें बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके चलते उन्हें पब्लिक सर्विस छोड़ने का फैसला करना पड़ा. वो अपने पति की देखभाल करना चाहती हैं. उन्होंने लिखा, "हमारी शादी के ग्यारह सालों में अब्राहम मेरे लिए एक मजबूत सहारा रहे हैं. उन्होंने पूर्वी अफ्रीका में उनकी सैन्य तैनाती के दौरान, कई राजनीतिक अभियानों में, और DNI के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान उनका पूरा साथ दिया.” यहां पढ़ें पोस्ट-

तुलसी गबार्ड ने ट्रंप का किया शुक्रिया:

उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी शुक्रिया अदा किया. गबार्ड ने वादा किया कि वह यह सुनिश्चित करेंगी कि जो भी नई टीम हो उन्हें बिना किसी रुकावट और परेशानी के जिम्मेदारी सौंपी जाए. बता दें कि फरवरी 2025 में जब ट्रंप ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था तब तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस का आठवाँ डायरेक्टर नियुक्त किया था.