IRAQ : अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास दागी गई मिसाइलें, 4 की मौत
IRAQ : मंगलवार को इराक के एरबिल में स्थित अमेरिक वाणिज्य दूतावास के पास कई धमाके हुए. इसमें चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है.
IRAQ : मंगलवार को इराक के एरबिल में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास कई धमाकों में चार लोगों की मौत हो गई है. सामाचार एजेंसी एएनआई ने एबीसी न्यूज के हवाले से इस जानकारी को देते हुए बताया कि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की जिम्मेदारी ईरान के रिवाल्यूशनरी गार्ड ने ली है.
बैलिस्टिक मिसाइलों से की है कार्रवाई
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मुताबिक उसने बैलिस्टिक मिसाइलों से जासूसों के मुख्यालय और क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ईरानी विरोधी आतंकवादी गतिविधियों को निशाना बनाते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस विस्फोट में चार लोगों के मौत की भी खबर है. इस हमले में अमेरिकी सेना को नुकसान नहीं हुआ है.
तीन ड्रोन को भी बनाया निशाना
इराक के एरबिल हवाईअड्डे के पास रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिका के तीन ड्रोन्स को मार गिराया है. इस हमले के बाद एरबिल हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया है. इस हमले में अमेरिकी दूतावास के पास आठ जगहों को निशाना बनाया गया है.