West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

कान को छूकर निकली गोली और झुक गए डोनाल्ड ट्रंप, ऐसे बची जान, देखें VIDEO

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक चुनावी रैली के दौरान जमकर गोलीबारी हुई. पेन्सिल्वेनिया के बटलर में जैसे ही ट्रंप ने रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. इस दौरान उनके दाहिने कान के पास खून नजर आया. वहीं इस घटना में एक बंदूकधारी शख्स और एक दर्शक की मौके पर ही मौत हो गई.

Social Media
India Daily Live

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है. पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई. दरअसल जब ट्रंप मंच पर बोल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इस दौरान ट्रंप ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए. वहां मौजूद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत ट्रंप को कवर कर लिया. इस दौरान जब वहां मौजूद एजेंट्स ने ट्रंप को संभाला और उन्हें खड़े होने में मदद की, तो ट्रंप के चेहरे और कान पर खून नजर आया.

ट्रंप ने अपनी मुट्ठी भींचकर हवा में लहरा दी तो वहां तैनात सभी सीक्रेट एजेंट्स ट्रम्प को मंच से उताकर कार में बैठाकर वहां से ले गए. इस घटना का वीडियो अब सामने आया है. जहां देख सकते हैं कि कैसे ट्रंप के भाषण के दौरान गोलीबारी होती है. जिसमें ट्रंप घायल हो जाते हैं. 

डोनाल्ड ट्रंप के कान को छू कर निकली गोली

हादसे को लेकर खुद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है. इस बात की जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मुझे कान के पास सनसनी महसूस हुई, जिससे मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत हुआ, जब बहुत ज्यादा खून बहा तो लग रहा थे कि क्या हो रहा है. मैं अमेरिका की सीक्रेट और सभी लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई गोलीबारी पर तेजी से एक्शन लिया'.

 

मामले की जांच जारी

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के मंच से जाने के कुछ देर बार ही पुलिस ने मैदान खाली करा लिया. स्थानीय अधिकारियों ने बैरिकेडिंग लगा कर छानबीन शुरू कर दी है. वहीं यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी सर्विस के डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल, होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी एलेजांद्रो मेयरकास और व्हाइट हाउस की होमलैंड सिक्योरिटी सलाहकार लिज़ शेरवुड-रैंडल ने इस बारे में पूरी जानकारी मीडिया से साझा की है.