US Israel Iran War

थाईलैंड में 4 भारतीय पर्यटक रहस्यमयी तरीके से बेहोश, भारतीय दूतावास ने बताया फुकेत में एक की मौत,

थाईलैंड के फुकेत में चार भारतीय पर्यटक रहस्यमयी परिस्थितियों में बेहोश हो गए.। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एक पर्यटक की मौत हो गई। भारतीय दूतावास मामले पर नजर बनाए हुए है।

Social Media
Dhiraj Kumar Dhillon

थाईलैंड में रात के समय चार भारतीय पर्यटक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गए. दरअसल पर्यटक एक कैफे में पहुंचे थे और सब की तबियत एकदम ठीक थी, लेकिन फिर पता नहीं क्या हुआ और वे बेहोश हो गए. बाद में इनमें से एक की मौत हो गई. हालांकि अभी तक उनके बेहोश होने की वजह पता नहीं चल सकी है. भारतीय दूतावास ने इस बात की जानकारी दी है. दूतावास ने बताया कि बेहोश हुए पर्यटकों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन एक की मौत हो गई. दूतावास पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

शुक्रवार की रात फुकैत में हुई घटना

भारतीय दूतावास के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना 9 मई की रात थाईलैंड के फुकैत में हुई. थाईलैंड के अधिकारी भी इस मामले में लगातार भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं और पर्यटकों के स्वास्थ्य को लेकर पल-पल का अपडेट दे रहे हैं. इधर दूतावास के अधिकारी पर्यटकों के परिवारों के संपर्क में हैं. भारतीय दूतावास की ओर से एक्स की गई एक पोस्ट में एक पर्यटक की मौत पर संवेदना व्यक्त की गई है. दूतावास ने अपनी पोस्ट में कहा है कि- एक युवा भारतीय पर्यटक की मौत पर हम संवेदना व्यक्त करते हैं और उसके परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के ल‌िए संपर्क में हैं.

शनिवार दोपहर एक की मौत हुई

थाई मीडिया के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11 बजे पांच भारतीय पर्यटक एक कैफे में पहुंचे थे, जहां रात में करीब दो बजे उनमें चार लोगों रहस्यमय परिस्थितियों में बेहोश हो गए. कैफे में तैनात सुरक्षाकर्मी की रिपोर्ट पर तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे उनमें से एक की मौत हो गई.