T20 World Cup 2026

पोर्न वीडियो देख रहा था शख्स, स्क्रीन पर खुद को देख उड़ गए होश! फिर याद आया पुराना किस्सा...

चीन के एक आदमी के होश तब उड़ गए जब उस व्यक्ति के स्क्रीन पर उसका ही अश्लील वीडियो नजर आया. व्यक्ति ने याद किया यह पुराना वीडियो जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक होटल में रुखा था.

Grok AI
Shanu Sharma

दुनिया भर के लोग ऑनलाइन पोर्न देखते हैं, हालांकि एक आदमी के लिए ऐसा करना एक बुरे सपने में तब बदल गया जब उस वीडियो में खुद उसकी ही गर्लफ्रेंड दिखी. चीन के रहने वाले उस व्यक्ति के पैरों तले जमीन तब खिसक गई जब उसके ही फोन में चल रहा पोर्न वीडियो में उसकी पार्टनर दिखी.

व्यक्ति का कहना है कि वह 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दक्षिणी चीन के शेन्जेन के एक होटल में रुखा था. बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक उसका कहना है कि यह वीडियो उसी दिन का है, जब वह होटल के कमरे में रुका था. व्यक्ति ने आरोप लगाया कि होटल के कमरे में छुपाकर कैमरे लगाए गए हैं और उसकी मर्जी के बिना उसे अपलोड कर दिया गया. 

पीड़ित ने बताई पूरी कहानी

हांगकांग के रहने वाले पीड़ित ने अपने पूरी कहानी के बारे में बताते हुए कहा कि वह पोर्न वीडियो देखना पसंद था, क्योंकि उसे पोर्नोग्राफी की तुलना में पोर्न ज्यादा असली लगते थे. इसी दौरान उसे इंटरनेट पर खुद उसका वीडियो मिला. जिसे कमरे में लगे हिडन कैमरे ने लगभग एक घंटे तक रिकॉर्ड किया था.

इस वीडियो के देखते ही उसके होश उड़ गए और व्यक्ति को उस दिन के बारे में याद आया जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उस होटल में रुका था. व्यक्ति ने उस होटल को तुरंत पहचान लिया और वीडियो देखते ही अपनी पार्टनर को भी इस बारे में बताया. हालांकि शुरु में महिला को यह बात मजाक लगी, लेकिन जब उसने वीडियो अपनी आंखों सेदेखा तो सदमें में आ गई. उसे इस बात का डर लगने लगा कि कहीं यह वीडियो उसके परिवार के हाथ ना लग जाए. 

चीन में आ चुके हैं ऐसे कई मामले

चीन के जासूसी कैमरों में ऐसी कई कहानियां कैद हुई है. पीड़ित ने इस वीडियो के सामने आने के बाद कहा कि वह ऐसे वीडियो देखना बंद कर दिया है. उसे अब ऐसे वीडियो से नफरत होने लगी है. देश में पोर्न बनना और शेयर करना गैरकानूनी है लेकिन कई बार छुपा कर वीडियो बना लिए जाते हैं. हालांकि इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए चीन सरकार द्वारा पिछले साल नियम भी लागू किए गए थे. होटल के मालिकों को कमरों में छिपे हुए कैमरों की जांच के आदेश दिए गए थे, इसके बाद भी इस तरह के कई मामले आए दिन नजर आते रहते हैं.