साउथ कोरियाई धर्मगुरू को 23 साल की सजा, चर्च में महिलाओं से करता था 'रेप'

South Korea News: साउथ कोरिया के एक धार्मिक गुरू पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मगुरू जंग मायुंग-सेओक महिलाओं को बेहोश करके उनका रेप करता था. आरोप साबित होने के बाद कोरियाई सुप्रीम कोर्ट ने धर्मगुरू को 23 साल की सजा सुनाई है.

Shubhank Agnihotri

South Korea News: साउथ कोरिया के एक धार्मिक गुरू पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मगुरू जंग मायुंग-सेओक महिलाओं को बेहोश करके उनका रेप करता था. आरोप साबित होने के बाद कोरियाई सुप्रीम कोर्ट ने धर्मगुरू को 23 साल की सजा सुनाई है. यह दूसरी बार है जब उसे सजा सुनाई गई है. इससे पहले उसे 10 साल की सजा यौन शोषण के मामले में पहले ही हो चुकी है. 


फिर से सलाखों के पीछे भेजा गया 

रिपोर्ट के अनुसार, वह 2008 से लेकर 2018 तक जेल में था. स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसने 2008 से पहले कितनी महिलाओं के साथ रेप किया. खबर के अनुसार, 2018 से 2022 तक उसने तीन और महिलाओं का रेप किया. सुनवाई के बाद उसे जेल की सलाखों के पीछे फिर से भेज दिया गया.

 

बेहोश करने के बाद करता था यौन शोषण

1980 में मायुंग-सेओक जीजस मॉर्निंग स्टार (JMS) नाम के क्रिस्चियन न्यू रिलिजस मूवमेंट की शुरुआत करता है. इस समूह के एक मेंबर ने लोकल मीडिया को बताया था कि 1999 में मायुंग-सेओक साउथ कोरिया से भागकर जापान, ताइवान और हांगकांग गया था. यहां वो अपने अनुयायियों के घर पर रहता था. यहां वो धर्म सभाएं करता था. सभाओं में कम से कम 10 महिला अनुयायियों को बुलाता था. उन्हें बेहोश कर उनका यौन शोषण करता था.