Turkish Airlines: तुर्किश एयरलाइंस के विमान से धुआं, स्लाइड से उतारे गए सभी यात्री, जानें क्या है हादसे की वजह
तुर्की के अंटाल्या एयरपोर्ट पर तुर्किश एयरलाइंस की एक बोइंग 777 फ्लाइट को इमरजेंसी स्लाइड्स कराकर खाली कराया गया जब लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं. शुरुआती जांच में हाइड्रॉलिक पाइप में खराबी की पुष्टि हुई है. विमान की तकनीकी जांच जारी है.
Turkish Airlines: मंगलवार को तुर्की के दक्षिणी शहर अंटाल्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया जब तुर्किश एयरलाइंस की एक बोइंग 777 फ्लाइट में लैंडिंग गियर से धुआं निकलने के कारण विमान की इमरजेंसी स्लाइड्स खोलकर यात्रियों को तत्काल निकाला गया. राहत की बात रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक यह विमान इस्तांबुल से अंटाल्या पहुंचा था और रनवे पर टैक्सी करते समय विमान से धुआं उठता देखा गया. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने तुरंत पायलट को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आपातकालीन प्रक्रियाएं सक्रिय की गईं.
घटना का वीडियो आया सामने
आपातकालीन दल का सुक्षाव
तुर्किश एयरलाइंस के प्रवक्ता याह्या उस्तुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर बताया कि एयरपोर्ट के आपातकालीन दल ने सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों को तत्काल विमान से बाहर निकालने का सुझाव दिया, जिसे पायलट ने तुरंत लागू किया.
विमान हादसे की वजह
विमान में कितने यात्री और चालक दल के सदस्य मौजूद थे, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हाइड्रॉलिक पाइप में खराबी की वजह से लैंडिंग गियर में धुआं उत्पन्न हुआ.
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने की पुष्टी
तुर्की के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ स्टेट एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के प्रमुख एनेस चकमक ने भी एक पोस्ट में पुष्टि की कि धुआं देखे जाने के तुरंत बाद एआरएफएफ यानी एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग इकाइयों को सतर्क किया गया और वे तत्काल मौके पर पहुंचीं.
सोशल मीडिया पर वीडियो साझा
चकमक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें आपातकालीन टीमें विमान के लैंडिंग गियर पर पानी डालते दिख रही हैं. अन्य तस्वीरों में इमरजेंसी स्लाइड्स तैनात दिखाई गईं, और एक अन्य वीडियो में विमान को निरीक्षण के बाद सुरक्षित रूप से टो किया जाता दिखाया गया.
लैंडिंग गियर की खराबी
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कुछ दिन पहले अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में भी लैंडिंग गियर की खराबी से आग लग गई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं. फिलहाल बोइंग 777 की तकनीकी जांच जारी है ताकि खराबी के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.
और पढ़ें
- Russia Japan Earthquake: 8.8 तीव्रता के भूकंप से खौफ में क्यों हैं दुनिया की 'महाशक्तियां', परमाणु बम से भी खतरनाक होगा असर,US,रुस-जापान होंगे तबाह
- UNSC Report: TRF पहलगाम आतंकी हमले का चेहरा असली गुनहगार लश्कर ए तैयबा, UNSC रिपोर्ट से पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती
- Trudeau Dating News: डिनर डेट या सिर्फ दोस्ती? जस्टिन ट्रूडो और केटी पैरी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, वीडियो वायरल