सिचुआन में भूकंप से हिली धरती, नेपाल की तबाही के बीच बढ़ी चिंता; जानें कितना रहा असर
चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) ने भूकंप की पुष्टि की है. बताया गया कि भूकंप का केंद्र लॉन्गचांग शहर के पास था.
नई दिल्ली: चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) ने भूकंप की पुष्टि की है. बताया गया कि भूकंप का केंद्र लॉन्गचांग शहर के पास था. फिलहाल चीन में इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान या लोगों के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि, भूकंप के बाद स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
नेपाल में पहले ही मची है भारी तबाही:
सिचुआन में भूकंप ऐसे समय आया है, जब पड़ोसी देश नेपाल पहले से ही प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है. करीब तीन दिन पहले नेपाल में भोटेकोशी नदी के पास भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी. इस आपदा में 490 से ज्यादा लोगों की मौत होने की जानकारी है, जबकि करीब 1,500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में लोगों की तलाश और मदद का काम कर रहे हैं.
Also Read
नई झील बनने से बढ़ा बाढ़ का खतरा:
नेपाल के प्रभावित इलाके में भूस्खलन के कारण एक नई झील भी बन गई है. इसमें लगातार पानी भर रहा है. अगर पानी का दबाव बढ़ा और झील टूट गई, तो आसपास के इलाकों में एक बार फिर अचानक बाढ़ आने का खतरा पैदा हो सकता है. ऐसे में प्रशासन और स्थानीय लोग संभावित खतरे को लेकर सतर्क हैं.
नेपाल में भी महसूस हुए भूकंप के झटके:
इसी बीच नेपाल में शुक्रवार देर रात 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया. हालांकि, इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है. सिचुआन में आए भूकंप और नेपाल में हाल की प्राकृतिक आपदाओं के कारण पूरे क्षेत्र में भूगर्भीय गतिविधियों और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर सतर्कता बढ़ गई है. फिलहाल चीन में जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है.