सऊदी अरब का भी हुआ दुबई जैसा हाल, भारी बारिश से हुए बाढ़ जैसे हालात, देखें Video 

Saudi Arab Rain: सऊदी अरब के मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी फिर जारी की है. भारी बारिश के कारण मुल्क के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं.

India Daily Live

Saudi Arab Rain: जो हाल कुछ दिन पहले दुबई का था आज वही हाल सऊदी अरब का भी है. सऊदी अरब का एक बड़ा हिस्सा भारी बारिश की चपेट में है. बारिश ने खासतौर पर सऊदी अरब के उत्तरी हिस्सों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई सड़क यातायात को बैन कर दिया गया है. बाढ़ के कारण स्कूलों में छुट्टी भी कर दी गई है. सोमवार को ही अल-उला और मदीना प्रांत में बेतहाशा बारिश हुई थी. 

सऊदी अरब के हालात अपने पड़ोसी अरब देश यूएई और ओमान जैसे हो गए हैं. इन देशों में भारी बारिश की वजह आंशिक रूप से जलवायु परिवर्तन को ठहराया गया है. नवंबर 2022 में भी सऊदी अरब का तटीय शहर जेद्दाह शहर बुरी तरह से प्रभावित हो गया था. उस दौरान जेद्दाह के दो लोगों की बाढ़ के कारण मौत भी हो गई थी. जेद्दाह में पानी की उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण अक्सर यहां के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है.

खाड़ी देशों में कई शहर पानी निकासी की उचित व्यवस्था के बनाए गए हैं. सऊदी की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का आकन कर रहे हैं. सरकार ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. सरकार ने निवासियों को घाटियों और जलमार्गों की यात्रा से बचने का आग्रह किया है. सऊदी के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को ही अल मदीना क्षेत्रों के लिए रोड अलर्ट जारी कर दिया था. मौसम विभाग ने आगे भारी बारिश, ओलावृष्टि और बाढ़ की भविष्यवाणी भी की है.