Weather IMD US Israel Iran War

सैन डिएगो मस्जिद के बाहर बंदूकधारियों ने बरसाईं गोलियां, सिक्योरिटी गार्ड समेत तीन लोगों की मौत

कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में दो बंदूकधारियों ने लोगों को गोलियां बरसाईं, जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

X (@ViralVolT1)
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में इस्लामिक सेंटर के बाहर एक हादसा हुआ. यहां पर दो बंदूकधारियों ने लोगों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी. इस हमले में एक सिक्योरिटी गार्ड समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस हमले को पुलिस हेट क्राइम के तौर पर देख रही है. जांचकर्ताओं ने बताया कि पास ही सड़क पर एक गाड़ी खड़ी थी, जिसके अंदर से 17 और 19 साल के दो किशोरों के शव मिले. 

पुलिस के अनुसार, लोगों पर हमला करने के बाद इन दोनों ने खुद को ही गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई. बता दें कि यह यह गोलीबारी मस्जिद परिसर के बाहर हुई. बता दें कि यह सैन डिएगो का सबसे बड़ा इस्लामिक सेंटर है. इस हमले से परिसर में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

 कुछ अधिकारियों का कहना है कि दोनों संदिग्धों में से एक ने अपने माता-पिता के घर से बंदूक ली थी. इसके साथ ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. इसमें रेशियल प्राइड का जिक्र किया गया था. इन रिपोर्ट्स के बाद इस घटना को हेट क्राइम कहना गलत नहीं होगा.