'पत्थरदिल बना रूस...' एक रात में शहर छोड़ कर भागे लोग, आखिर क्यों यूक्रेन के इस सिटी पर कब्जा चाहते हैं पुतिन?
कुर्स्क पर रूस के अटैक के बाद लगातार रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोवस्क में तेजी से आगे बढ़ रही है. जिसकी वजह से पूरे शहर को खाली कराया गया. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 53,000 लोग अभी भी पोक्रोवस्क में हैं जिन्हें जान बचाने के लिए शहर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है. पोक्रोवस्क यूक्रेन के डिफेंस का एक मजबूत गढ़ है और डोनेट्स्क क्षेत्र में एक प्रमुख लाजिस्टिक्स सेंटर भी है.
यूक्रेन के कुर्स्क पर हमले के बाद रूस आर-पार के मूड में नजर आ रहा है. रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोवस्क में तेजी से आगे बढ़ रही है जिसके बाद शहर को रातो रात खाली करना पड़ा है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना बहुत तेजी से आगे बढ़ रही थी इसलिए शहर और आस-पास के अन्य कस्बों और गांवों को छोड़ने का आदेश दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि लगभग 53,000 लोग अभी भी पोक्रोवस्क में रह रहे हैं और अपनी जान बचाने के लिए शहर छोड़कर जाने को मजबूर है.
खबरों के मुताबिक लोग देर रात सामान के साथ ट्रेनों और बसों में सवार होते दिखे. एक शख्स ने बताया कि सोमवार को रूसी बमबारी के विस्फोटों की आवाज से पूरा शहर दहल गया था. उन्होंने बताया, यह बहुत डरावना था. हम मुश्किल से बाहर निकल पाए. फ्रंट लाइन से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर सेलीडोव से आई 57 वर्षीय टेटियाना मायरोनेंको ने कहा, हमारे आस-पास सिर्फ हमले ही हो रहे हैं इसलिए यहां रहना और भी ज्यादा भयानक होता जा रहा है.
डिफेंस का एक मजबूत गढ़ है पोक्रोवस्क
पोक्रोवस्क यूक्रेन के डिफेंस का एक मजबूत गढ़ है और डोनेट्स्क क्षेत्र में एक प्रमुख लाजिस्टिक्स सेंटर भी है. इस पर कब्जा करने से यूक्रेन की खुद को बचाने की क्षमता और आपूर्ति मार्ग प्रभावित होंगे और रूस पूरे डोनेट्स्क क्षेत्र पर कब्जा करने के अपने लक्ष्य और करीब पहुंच सकता है.
लुगांस्क के सभी हिस्सों पर नियंत्रण चाहता है रूस
दरअसल रूस डोनेट्स्क और पड़ोसी लुगांस्क के सभी हिस्सों पर नियंत्रण चाहता है जो मिलकर डोनबास औधोगिक क्षेत्र बनाते हैं. अधिकारियों ने पिछले हफ्ते चेतावनी दी थी कि रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है और पोक्रोवस्क के बाहरी इलाके से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर है.
पोक्रोवस्क क्षेत्र में हो रही है जबरदस्त लड़ाई
हाल ही में यूक्रेन के कमांडर -इन-चीफ अलेक्सांद्र सिस्की ने सोमवार को कहा कि पोक्रोवस्क क्षेत्र में जबरदस्त लड़ाई हो रही है. जानकारों के मुताबिक रूसी सेना पिछले 6 महीनों में पोक्रोवस्क क्षेत्र में रोजाना लगभग दो किलोमीटर आगे बढ़ रही है. पोक्रोवस्क के अधिकारियों ने लोगों से मुलाकात की है. लोगों को पश्चिमी यूक्रेन में शरण लेने की पेशकश की गई है.
ये भी देखें