पश्चिमी देशों पर भड़का रूस, विदेश मंत्री लावरोव ने अमेरिका को सुनाई जमकर खरी-खोटी 

Russia Ukraine War: रूस ने अमेरिका द्वारा परमाणु हथियार नियंत्रण पर दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए दिए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया.विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देश यह जान लें कि रूस को हराया नहीं जा सकता है.

Shubhank Agnihotri

Russia Ukraine War: रूस ने अमेरिका द्वारा परमाणु हथियार नियंत्रण पर दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए दिए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया.रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका जब तक यूक्रेन को सैन्य सहायता देता रहेगा तब तक इस वार्तो को दोबारा पटरी पर लाना असंभव है. 

पश्चिम को परमाणु हथियारों की नहीं दी धमकी...

विदेश मंत्री लावरोव ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन को हथियार देने और रूसी क्षेत्रों पर हमाल करने के लिए प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया है. लावरोव ने कहा कि यूक्रेन को पश्चिमी सहायता मिलने के बाद भी रूस अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा. उन्होंने कहा कि रूस ने पश्चिमी देशों को परमाणु हथियारों की धमकी नहीं दी है बल्कि रूस ने उन्हें चेताया है कि वह मॉस्को को धमकाना बंद करें. 

परमाणु हथियारों के नियंत्रण पर फिर से बातचीत शुरू करने के अमेरिका के प्रस्ताव को उन्होंने अस्वीकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले इस मसले पर अमेरिका को अपने रुख में बदलाव करने की आवश्यकता है.

अमेरिका और उसके सहयोगी दूर करें अपना भ्रम 

विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि यूक्रेन में जारी रूस के अभियान का एकमात्र उद्देश्य पश्चिम के मंसूबों को नाकाम करना है. उन्होंने कहा कि अमेरिका या उसके सहयोगियों को यह भ्रम दूर कर लेना चाहिए कि रूस को हराया जा सकता है. पश्चिमी देश जो ऐसा सोच रहे हैं उन्हें इतिहास एक बार फिर से पढ़ लेना चाहिए.