#Melodi! मेलोनी के लिए 'मेलोडी' लेकर आए PM मोदी, इटली की पीएम ने शेयर किया वीडियो; क्यूट मोमेंट वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त इटली के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को खास तोहफा दिया है. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

X (@GiorgiaMeloni)
Shanu Sharma

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के दौरे पर हैं. मंगलवार की शाम पहुंचने के बाद  इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए एक सेल्फी शेयर की थी.  इसके बाद मेलोनी द्वारा एक नया वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पीएम मोदी इटली की पीएम मेलोनी को 'मेलोडी' चॉकलेट देते नजर आ रहे हैं. 

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तोहफे के लिए धन्यवाद दिया. वीडियो में साफ रूप से देखा जा रहा है कि खुद पीएम मोदी MELODY टॉफी पीएम मेलोनी को दे रहे हैं. इस वीडियो में दोनों हंसते भी नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया की दुनिया में दोनों नेताओं की दोस्ती के लिए कई बार #Melodi का इस्तेमाल किया जाता है. अब पीएम मोदी द्वारा यह तोहफा दिया जाने इस बात का प्रमाण है कि पीएम मोदी को भी कही न कही इस ट्रेंड की जानकारी है. उन्होंने कुछ समय पहले फोटो भी शेयर की थी. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पीएम मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर मिलने का अवसर मिला. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने मशहूर कोलोसियम का भी दौरा किया. उन्होंने आज होने वाली बातचीत को लेकर उत्साह जताया.