4 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, ओडिशा 12वीं रिजल्ट आते ही खुशी की लहर; किस स्ट्रीम ने मारी बाजी?
सीएचएसई ओडिशा 12वीं का रिजल्ट को जारी कर दिया है. बोर्ड द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल प्लस टू बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 4,00,736 छात्रों ने पंजीकरण कराया था.
उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) ओडिशा ने लाखों छात्रों के इंतजार को खत्म कर दिया है. अब जो छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आज दोपहर 12:30 बजे विज्ञान, वाणिज्य, कला और व्यावसायिक सहित सभी स्ट्रीमों के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गया, जिससे छात्र अपने अंक देख सकेंगे और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.
किस स्ट्रीम से कितने छात्र परीक्षा में शामिल?
बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल प्लस टू बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 4,00,736 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 2,56,042 छात्र कला स्ट्रीम से, 1,14,238 विज्ञान स्ट्रीम से, 24,533 वाणिज्य स्ट्रीम से और 5,923 व्यावसायिक स्ट्रीम से परीक्षा में शामिल हुए.
कब शुरु हुई परीक्षा?
कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी को शुरू हुईं और 21 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि व्यावहारिक परीक्षाएं 2 जनवरी से 15 जनवरी के बीच आयोजित की गईं. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे.
CHSE ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2026: मार्कशीट पर उपलब्ध
मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण होंगे;
- छात्र और अभिभावक का नाम
- रोल नंबर
- धारा का नाम
- अलग-अलग विषयों में प्राप्त अंक
- कुल प्राप्त अंक
- रिजल्ट की स्थिति (पास/फेल)
रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के चरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों chseodisha.nic.in या results.odisha.gov.in पर जाएं.
- सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12 परिणाम 2026 के लिए लिंक पर क्लिक करें
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.
53,000 से अधिक छात्र 1st डिवीजन से पास
कुल मिलाकर 53,000 से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की. बोर्ड के मुताबिक 492 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है. ऐसे छात्रों को आगे सुधार का मौका मिलेगा. शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि कम अंक आने पर निराश होने के बजाय छात्र अपनी कमजोरियों को समझें और अगले प्रयास के लिए बेहतर तैयारी करें.
सीएचएसई ओडिशा में विज्ञान स्ट्रीम में प्लस टू का उत्तीर्ण प्रतिशत 87% दर्ज किया गया है, जो सभी स्ट्रीमों में सबसे अधिक है. हो सकता है अभी वेबसाइट ना खुले तो ऐसी स्थिती में थोड़ा इंतजार करें.
और पढ़ें
- Tamil Nadu 10th Result 2026: कल जारी होगा तमिलनाडु में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, सुबह 9:30 बजे इन डिटेल के साथ रहें तैयार
- NEET के बिना अमेरिका में डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा, जानें लें US के टॉप मेडिकल कॉलेज और उनकी फीस
- CBSE Result 2026: कॉपी वही, मेहनत वही... फिर इस बार क्यों गिरा CBSE का पास प्रतिशत? आप भी जानिए